16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यगंगा एक्सप्रेसवे को लेकर सीएम धामी ने कर दी ऐसी मांग, क्या...

गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर सीएम धामी ने कर दी ऐसी मांग, क्या पूरा करेंगे योगी आदित्यनाथ

Published on

यमकेश्वर

उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रयागराज से मेरठ के बीच बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे को उत्तराखंड के हरिद्वार से जोड़ने की मांग उठी है। यह मांग उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से उठाई गई है। दरअसल, सीएम धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पौड़ी जिले के यमकेश्वर में एक स्कूल के कार्यक्रम के दौरान एक साथ मौजूद थे। इसी कार्यक्रम के बीच प्रयागराज-मेरठ गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक जोड़े जाने की मांग सीएम धामी ने उठा दी।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अनुरोध किया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज से मेरठ तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक लाने की योजना विचार करें। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेसवे को विस्तारित करने से उत्तराखंड के लोगों का संगम नगरी प्रयागराज तक आना-जाना आसान हो जाएगा। उत्तराखंड सीएम ने कहा कि सीएम योगी इसी देवभूमि उत्तराखंड से हैं। उत्तराखंड की जनता उनके प्रति अपार स्नेह और सम्मान रखती है।

सीएम योगी के प्रयासों की सराहना
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीएम योगी के प्रयासों से प्रदेश के स्कूलों में आधुनिक लैब सुविधा, वर्चुअल क्लासरूम, वॉशरूम, लाइब्रेरी सहित अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि सीएम योगी ने यहां के स्कूल में कक्षा 5 तक की शिक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने कहा कि कोई भी जन्म से महान नहीं होता, बल्कि पुरुषार्थ और दृढ़ निश्चय से महानता को प्राप्त करता है।

सीएम धामी ने कहा कि सीएम योगी का जीवन इसका सशक्त प्रमाण है कि संकल्प और परिश्रम से आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश एक उत्कृष्ट राज्य बन चुका है। प्रदेश में सड़कों और बुनियादी ढांचे का लगातार विकास हो रहा है।

दरअसल, सीएम योगी उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे के बीच यमकेश्वर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने आए थे। सीएम धामी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर में सीएम योगी ने पांचवीं तक की पढ़ाई पूरी की है। कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तारीकरण की चर्चा छेड़ दी।

दूसरे फेज पर चल रहा काम
गंगा एक्सप्रेस यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होने वाला है। पहले फेज का काम काफी तेजी से चल रहा है। प्रयागराज से मेरठ तक 594 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य आखिरी चरण में है। इस साल के अंत तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, प्रयागराज से बलिया के बीच एक्सप्रेसवे के निर्माण के निर्माण के लिए सर्वे कार्य चल रहा है।

दूसरे फेज में ही इसके हरिद्वार तक विस्तारीकरण की योजना पर काम होगा। हरिद्वार से बलिया तक का काम पूरा होने के बाद यह 1047 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास की रीढ़ बनेगा। यूपी से उत्तराखंड तक सीधा आवागमन इससे आसान हो जाएगा।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...