पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज वीरवार को बरनाला में देखने को मिला। बरनाला में शुकराना रैली को संबोधित कर लौट रहे मुख्यमंत्री ने जब गांव बढ़वर के पास हाईवे किनारे बच्चों को खेल मैदान में खेलते देखा, तो उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवा लिया। सुरक्षा प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना मुख्यमंत्री सीधे मैदान में बच्चों के बीच पहुंच गए। अचानक सूबे के मुख्यमंत्री को अपने साथ मैदान में खड़ा देख बच्चे उत्साह से भर गए। मुख्यमंत्री मान ने न केवल बच्चों का हौसला बढ़ाया, बल्कि उनके साथ काफी समय भी बिताया।
उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, पसंदीदा खेलों और भविष्य के सपनों के बारे में विस्तार से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री बच्चों के साथ हंसी-मजाक करते और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते भी नजर आए। बच्चों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें जीवन में खेलों के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाते हैं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को खेल मैदानों में लगाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों और बच्चों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार राज्य में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार गांवों में आधुनिक खेल मैदानों और सुविधाओं का विस्तार कर रही है, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मंच मिल सके।
