7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्य'घमंड टूटने की बधाई' लोकसभा चुनाव रिजल्ट आने के बाद गोरखपुर में...

‘घमंड टूटने की बधाई’ लोकसभा चुनाव रिजल्ट आने के बाद गोरखपुर में किसने लगाए ये पोस्टर? प्रशासन भी हैरान

Published on

गोरखपुर:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में ‘घमंड टूटने की बधाई’ के पोस्टर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम ने पोस्टर को उतरवा लिया है। लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम घोषित हो चुका है। अब सरकार बनाने को लेकर जोड़ तोड़ का दौर जारी है, क्योंकि स्पष्ट बहुमत किसी भी पार्टी को भी नहीं मिला है। 292 सीट पाकर एनडीए मुख्य दावेदार है। वहीं सोशल मीडिया से लेकर अन्य जगहों पर लोग तरह-तरह के मीम बनाकर और कमेंट करके मजे ले रहे हैं।

कोई इस खंडित जनादेश को लेकर मतदाताओं को कोस रहा है। ऐसे में गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित पैडलेगंज चौराहे सहित कई अन्य जगहों पर लगे कुछ पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए है। इन पोस्टों पर लिखा है ‘घमंड टूटने की बधाई’। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि यह पोस्टर एक पार्टी विशेष के कार्यकर्ताओं ने सत्तारूढ़ पार्टी को चिढ़ाने के मकसद से लगाए गए हैं।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
इस मामले में नगर आयुक्त गौरव सोगरवाल ने बताया कि कुछ लोगों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नोटिस भी भेजा जा चुका है। जगह-जगह लगे इन पोस्टरों को हटाया जा रहा है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस पोस्टर के लगने और जिला प्रशासन के एक्शन से शहर में तनाव का माहौल है, हर जगह इस पोस्टर को लेकर चर्चा है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अलर्ट जारी किया है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this