15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यहरियाणा में अब लौटेगी कांग्रेस सरकार, पांच सीटें जीतने के बाद हुड्डा...

हरियाणा में अब लौटेगी कांग्रेस सरकार, पांच सीटें जीतने के बाद हुड्डा की हुंकार, बोले-AAP से नहीं करेंगे गठबंधन

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा लोकसभा चुनावों में पांच सीटें जीतने के बाद कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा दावा किया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि राज्य में लोग कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। हुड्डा ने कहा कि इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी विनेबिलिटी के अधारा पर ही टिकट देगी। हुड्डा ने कहा कि पार्टी राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन नहीं करेगी। हुड्डा ने कहा कि अच्छी स्थिति में है और उसे जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने नायब सैनी की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि लोगों ने कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। हुड्डा ने कहा कि बीजेपी के दस साल के शासन को एक काले दशक के रूप में याद किया जाएगा।”

आगे आप से गठबंधन नहीं
भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जहां तक आप के साथ हमारे गठबंधन की बात है, तो यह राष्ट्रीय स्तर (लोकसभा चुनाव) के लिए है, न कि राज्य (विधानसभा) स्तर के लिए। हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने भी सोमवार को कहा था कि कांग्रेस का आप के साथ गठबंधन लोकसभा चुनाव तक सीमित है। आप नेता के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि उनकी पार्टी को कुरुक्षेत्र सीट के लिए कांग्रेस से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला, हुड्डा ने कहा कि आप के प्रदेश प्रमुख सुशील गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि यह एक व्यक्तिगत टिप्पणी थी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने ‘इंडिया’ गठबंधन के हिस्से के रूप में कुरुक्षेत्र सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई, जबकि कांग्रेस ने शेष नौ सीट पर चुनाव लड़ा था और पांच पर जीत हासिल की। हुड्डा ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने राज्य में 47.6 प्रतिशत वोट हासिल किया, जो देश के सभी राज्यों में सबसे अधिक है। ऐसे में लोकसभा में भाजपा को आधी सीटें मिलीं, विधानसभा में उन्हें करारी हार मिलेगी।

अल्पमत में है सरकार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर अपने पहले के रुख को दोहराया, जिसके बारे में उन्होंने कहा है कि यह सरकार अल्पमत में है और इसे सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार अल्पमत में है। इसलिए हमने पहले राज्यपाल को पत्र लिखा था। इसमें मांग की थी कि खरीद-फरोख्त रोकने के लिए विधानसभा भंग की जाए। उन्होंने कहा कि अब हम सुन रहे हैं कि जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दो विधायक इस्तीफा देंगे, फिर हम कुछ और बातें भी सुन रहे हैं। इसे रोकने के लिए विधानसभा भंग की जानी चाहिए। तुरंत नए चुनाव होने चाहिए।

चुनाव आने पर याद आई योजना
हुड्डा ने सैनी के इस आरोप का भी खंडन किया कि राज्य की पूर्व कांग्रेस सरकार ने गरीबों को 100 वर्ग गज के भूखंड देने का झूठा वादा करके गुमराह किया। हुड्डा ने कहा कि हमने करीब 4 लाख परिवारों को 100 वर्ग गज के भूखंड मुफ्त में दिए। भूखंड सौंपने की प्रक्रिया जारी रहने के कारण और भी लोगों को आवंटित किए जाने थे, लेकिन जब भाजपा सत्ता में आई (2014 में), तो उसने इस योजना को रोक दिया। उन्होंने कहा कि अब जब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, तो उन्हें अचानक वह योजना याद आ गई है, जिसे उन्होंने बंद कर दिया था। उन्हें लोगों से माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने इसे दस साल तक क्यों बंद रखा।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...