7.7 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यदिल्ली चुनाव में कांग्रेस को दिख रही हार, इसलिए पुराने मुद्दों को...

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को दिख रही हार, इसलिए पुराने मुद्दों को दे रही हवा, आनंद परांजपे का दावा

Published on

मुंबई:

अजित पवार की पार्टी एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व सांसद आनंद परांजपे ने कहा कि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को सामने हार दिखाई दे रही है इसलिए वह पुरानी बेबुनियाद राग अलाप रही है। हार के कारण खोजने की बजाय दूसरों पर उंगली उठा रही है। शुक्रवार को दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे के सांसद संजय राउत और शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग को घेरा और महाराष्ट्र के हालिया विधानसभा चुनाव परिणाम पर उंगली उठाई।

जब कांग्रेस जीतती है तो चुनाव आयोग निष्पक्ष होता है
उनका जवाब देते हुए परांजपे ने कहा कि जब कांग्रेस जीतती है तो चुनाव आयोग निष्पक्ष होता है और जब हारती है तो उसे चुनाव आयोग में खामी नजर आती है। उन्हें कांग्रेस को हार स्वीकार करते हुए उस पर अध्ययन करना चाहिए कि उनके हार का कारण क्या है? दरअसल कांग्रेस सच्चाई स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। दिल्ली में जो प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया उसमें ऐसा भी नया नहीं है।

राहुल के आरोपों पर क्या बोले?
राहुल गांधी के मतदाताओं की संख्या जनसंख्या से अधिक होने के आरोपों पर परांजपे ने कहा कि 2020 में कोविड के कारण जनगणना नहीं हो सकी, जिसके चलते मतदाता आंकड़ों में अंतर हो सकता है। साथ ही, लोकसभा के मुकाबले चुनाव आयोग ने शहरी इलाकों में 25-30 अधिक मतदान केंद्र बनाए थे। इससे मतदाता सूची में वृद्धि होना स्वाभाविक है।

कांग्रेस को याद दिलाया
परांजपे ने कांग्रेस को याद दिलाया कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों के बाद उनकी सफलता के बावजूद उन्होंने या उनके किसी सहयोगी दलों ने कभी मतदाता सूची या ईवीएम पर सवाल नहीं उठाए। अब चूंकि विधानसभा में जनता ने उन्हें कहीं का नहीं रखा तो उन्हें चुनाव आयोग में खोट नजर आ रही है। कांग्रेस को इस तरह के नाटक से लोग तंग आ गए हैं।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...