16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यकांग्रेस के विधायक बोले - 'मैं कांग्रेस का मोदी, दूसरे वाले बीजेपी...

कांग्रेस के विधायक बोले – ‘मैं कांग्रेस का मोदी, दूसरे वाले बीजेपी के’, नीम का थाना जिला बहाल करो

Published on

जयपुर

कांग्रेस विधायक सुरेश मोदी अलग ही लिबास में नजर आए। शुक्रवार 31 जनवरी को राजस्थान विधानसभा का सत्र शुरू हुआ। सदन की कार्रवाई में शामिल होने आए विधायक सुरेश मोदी पोस्टर के लिबास में आए। सफेद चोले कुर्ते के ऊपर उन्होंने एक पोस्टर पहना जिस पर लिखा का ‘नीम का थाना जिला वापस करो।’ सदन में एंट्री करते समय वे मीडिया के कैमरों से घिर गए। उन्होंने बताया कि उनका निर्वाचन क्षेत्र नीम का थाना है और मौजूदा सरकार ने जिले का दर्जा छीन लिया। सरकार को अपना निर्णय बदलना होगा। यही जनता की मांग है। इसलिए वे सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए इस पोस्टर के साथ सदन में आए हैं।

सरकार का फैसला अन्यायपूर्ण है – मोदी
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि मौजूदा सरकार ने 9 जिलों और 3 संभागों को निरस्त किया। नीम का थाना के साथ बड़ा अन्याय हुआ है। मोदी ने कहा कि नीम का थाना क्षेत्र के लोग पिछले 70 साल से जिला बनाने की मांग करते आए हैं। सड़क से लेकर सदन तक कई बार आंदोलन किए गए। धरना प्रदर्शन और सीकर से लेकर जयपुर तक पैदल मार्च भी हुए। आखिर में पूर्ववर्ती सरकार ने नीम का थाना को जिला बनाया लेकिन मौजूदा सरकार ने निरस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के मोदी हैं, दूसरे वाले बीजेपी के मोदी हैं। नीम का थाना जिला बहाल होना चाहिए तभी वहां के लोगों के साथ न्याय होगा।

चुनाव में आईना दिखाया, इसलिए निकाली दुश्मनी – मोदी
मोदी ने कहा कि नीम का थाना सभी मापदंड पूरे करता है। इसके बावजूद भी जिले का दर्जा समाप्त कर दिया। सुरेश मोदी ने कहा कि राजनैतिक द्वैषता के चलते नीम का थाना जिला निरस्त किया गया। उन्होंने कहा कि सीकर संभाग में तीन लोकसभा क्षेत्र हैं सीकर, चूरू और झुंझुनूं। तीनों ही लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी ने मात खाई थी। चूरू और झुंझुनूं में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीते और सीकर में इंडिया गठबंधन के अमराराम जी चुनाव जीते। क्षेत्र की 21 विधानसभा सीटों में से 14 सीटों पर भी बीजेपी ने मात खाई थी। सिर्फ 7 सीटों पर चुनाव जीतने में कामयाब रही। यही असली कारण है जिसकी वजह से सरकार ने नीम का थाना से जिले का दर्जा छीना और सीकर से संभाग का।

डीग और खैरथल तिजारा से की तुलना
उन्होंने कहा कि डीग और खैरथल तिजारा को यथावत रखा गया। इसके पीछे बड़ी वजह यह थी कि डीग मुख्यमंत्री के क्षेत्र में है और खैरथल केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव जी के निर्वाचन क्षेत्र में है। नीम का थाना का क्षेत्रफल इन दोनों से बड़ा है। जनसंख्या भी ज्यादा है और जिला मुख्यालय से दूरी भी डीग और खैरथल से ज्यादा है। इसके बावजूद भी डीग और खैरथल को निरस्त करने के बजाय नीम का थाना को निरस्त कर दिया। मोदी ने बताया कि नीम का थाना जिला मुख्यालय से 85 किलोमीटर दूर है और अंतिम छोर के गांव की दूरी 135 किलोमीटर है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this