19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यगुजरात से टच राजस्थान के इस जिले से नकली नोट की खेप...

गुजरात से टच राजस्थान के इस जिले से नकली नोट की खेप बरामद, पुलिस नाकाबंदी में पकड़े गए आरोपी

Published on

जालोर

गुजरात राज्य से सटे हुए राजस्थान के जालोर जिले की बागोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस ने करीब पौने चार लाख रुपए नकली नोट बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जालोर एसपी ज्ञानचन्द्र यादव ने बताया कि बागोड़ा थानाधिकारी हुकमाराम के नेतृत्व में 24 मई 2025 को थाना हल्का क्षेत्र में नाकाबंदी की गई थी।

500 रूपये के 735 नकली नोट बरामद
इस दौरान सरहद तिलोडा बाईपास रोड पर एक मोटरसाइकिल पर जा रहे देताकला (सायला) निवासी हितेश कुमार पुत्र द्वारका प्रसाद और जेसावास (बागोड़ा) निवासी दिनेश कुमार पुत्र हडमताराम मेघवाल के कब्जे से कुल 3 लाख 67 हजार 500 रूपये भारतीय जाली मुद्रा (नकली नोट) बरामद किया गया। साथ ही नियमानुसार कार्यवाही की गई। आरोपी हितेश कुमार के कब्जे से 3 लाख रुपए, जिसमें 500 रूपये के 600 नोट व दिनेश कुमार के कब्जे से 500 रूपये के 135 नोट भारतीय जाली मुद्रा के बरामद किये गये। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल जब्त की गई। भारतीय जाली मुद्रा बरामदगी का नोडल पुलिस थाना भीनमाल होने से भीनमाल थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है।

पहले भी जेल जा चुका हितेश
हितेश कुमार के विरुद्ध पूर्व में भारतीय जाली मुद्रा के सम्बंध में एक मुकदमा बेगम बाजार पुलिस थाना हैदराबाद तेलंगाना में दर्ज है, उस मामले में वर्ष 2024 में चचलगुडा सेंट्रल जेल में करीब डेढ माह तक जेल में रहा है। वर्तमान में जमानत पर है तथा हितेश महाराष्ट्र के मुम्बई शहर के में जाली नोट के प्रकरण में वांछित है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this