11.1 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeराज्यगरीबों के पैसों से किया भ्रष्टाचार...संजय राउत पर ED की कार्रवाई पर...

गरीबों के पैसों से किया भ्रष्टाचार…संजय राउत पर ED की कार्रवाई पर क्या बोलीं नवनीत राणा ‘

Published on

मुंबई

शिवसेना सांसद संजय राउत के घर पर ईडी यानी कि प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार सुबह छापेमारी की है। संजय राउत पर पात्रा चॉल मामले में घोटाले का आरोप है, जिसको लेकर ईडी ने संजय राउत को तलब किया था। लेकिन तमाम आनाकानी करने के बाद भी राउत ईडी के सामने पेश नहीं हुए। जिसके बाद माना जा रहा है कि ईडी ने इसी मामले में रविवार सुबह संजय राउत के घर पर छापेमारी की है। वहीं ईडी की इस कार्रवाई पर अमरावती से सांसद नवनीत राणा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। नवनीत राणा ने कहा है कि ईडी को संजय राउत के खिलाफ यह कार्रवाई और पहले ही करनी चाहिए थी। नवनीत ने कहा कि राउत ने गरीबों के पैसों से भ्रष्टाचार किया है, जिसके लिए उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

बहानेबाजी करते हैं संजय राउत: नवनीत राणा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस साल 28 जून को संजय राउत को 1,034 करोड़ रुपये के पात्रा चॉल भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की पूछताछ के लिए तलब किया था। संजय राउत ने मॉनसून सत्र के चलते जांच में शामिल होने से इनकार कर दिया था। एजेंसी ने शिवसेना सांसद को कारण बताते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी थी। वहीं इसको लेकर अमरावती सांसद नवनीत राणा का आरोप है कि ईडी के संजय राउत को बार-बार बुलाए जाने के बाद भी वे बहानेबाजी करते हैं।

क्या है पात्रा चॉल घोटाला ?
बात साल 2007 की है जब पात्रा चाल का विकास करने का काम महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी की तरफ से गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था। गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी HDIL की सिस्टर कंपनी है। इस प्रोजेक्ट के तहत कंस्ट्रक्शन कंपनी को 47 एकड़ जमीन पर वहां रहने वाले लोगों को 672 फ्लैट बनाकर और करीब 3000 फ्लैट्स म्हाड़ा को देने थे। लेकिन कंस्ट्रक्शन कंपनी ने वहां किसी भी तरह का विकास नहीं किया और न ही म्हाड़ा को फ्लैट दिए। बजाय इसके उसने पूरी जमीन FSI 8 बिल्डर को 1034 करोड़ रुपये में बेच दी।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...