8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यदेहरादून खौफनाक हादसा: सड़क पर पड़े दो सिर, गाड़ी में फंसे शव...लोगों...

देहरादून खौफनाक हादसा: सड़क पर पड़े दो सिर, गाड़ी में फंसे शव…लोगों की रूह कांप गई

Published on

देहरादून

उत्तराखंड के दर्दनाक देहरादून हादसे से हर किसी की आत्मा को झकझोर कर रख दिया है। सड़क के एक तरफ पेड़ से टकराई इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए तो वहीं कार से काफी दूरी पर सड़क के दूसरी तरफ दो सिर धड़ से अलग पड़े हुए थे। इस मंजर को जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। लोग अफसोस जताते हुए कार में फंसे लोगों में जिंदगी तलाश रहे थे, लेकिन बेसुध पड़े युवाओं की हालत देखकर उनकी रूह कांप गई। लोग उन्हें हाथ लगाने की हिम्मत तक नहीं जुटा सके।

कार पेड़ से टकरा कर खड़ी थी तो वहीं एक लड़की कार के पास ही बुरी तरह से जख्मी हालत में बेसुध पड़ी थी। किसी ने उसको टटोला तो उसके शरीर में जान ही नहीं थी। हालत देखकर किसी ने जैकेट से उसका मुहं ढक दिया। सड़क के दूसरी ओर बुरी तरह से चेहरा कटा एक और लड़की का शव पड़ा था। अभी इस सिर को देख कर लोग अफसोस कर ही रहे थे कि थोड़ी ही दूरी पर एक और सिर पड़ा हुआ दिखाई दिया। पास जा कर देखा तो यह सिर एक लड़के का था।

ऐसे दर्दनाक मौत किसी को न मिले
सड़क पर पड़े दो सिर, लाशें और गाड़ी की हालत, गाड़ी में फंसे शव, हादसे की भयावहता को बयां कर कर रहे थे। लोग इन शवों को देख कर अफसोस करते हुए यही कह रहे थे कि भगवान ऐसी मौत किसी को न दे। किसके बच्चे होंगे ये सब, जो इतनी दर्दनाक मौत मरे। इनमें घरवालों पर क्या गुजरेगी, इनकी ऐसी हालत देख कर।

वहां मौजूद लोग गाड़ी में फंसे लोगों को निकालना तो चाहते थे, लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल न देख कर वे लोग पीछे हट गए। लोग यही कह रहे थे, किसी के भी शरीर में कोई एक्टीविटी नहीं है। एंबुलेंस बुलाई गई, पुलिस ने जब गाड़ी से लोगों को निकाला तो एक युवा के शरीर में हलचल दिखाई दी। इस पर उसको तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। जहां वह जिंदगी के लिए जूझ रहा है।

देहरादून के ओएनजीसी पर हादसा
राजधानी के ओएनजीसी चौक पर हुए भीषण हादसे के बाद जिसने भी घटनास्थल का मंजर देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। इस हादसे के बारे में जिसने भी सुना वह दौड़ा चला आया। हालांकि वहां के हालात देखकर कोई भी व्यक्ति इन युवाओं के शवों को हाथ लगाने की भी हिम्मत नहीं जुटा सका।

दून पुलिस ने की अपील
एक साथ घूम कर कार में आ रहे इन युवक-युवतियों को इस बात का अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि आगे मौत उनका इंतजार कर रही है। रफ्तार का रोमांच भी इस कदर था कि ट्रक को ओवरटेक करते समय भी स्पीड कम नहीं की और यही रफ्तार इन सबकी मौत का कारण बन गई।

इस हादसे की भयावहता को देख कर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कहा है कि युवा देश का उज्जवल भविष्य हैं। इनका असमय इस प्रकार के हादसों में चला जाना सबके लिए बेहद दुखद है। हादसे की वजह ओवरस्पीडिंग होना प्रतीत हो रहा है। दून पुलिस की सभी युवाओं से अपील है कि जोश में वाहन को तेज गति से न चलायें, आपका जीवन आपके परिजनों के साथ-साथ देश के लिए भी महत्वपूर्ण है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...