19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यसंभल पहुंचा जमीयत-उलेमा-ए-हिंद का डेलिगेशन, हिंसा में मारे गए युवकों के परिजनों...

संभल पहुंचा जमीयत-उलेमा-ए-हिंद का डेलिगेशन, हिंसा में मारे गए युवकों के परिजनों को दिए 1-1 लाख रुपये

Published on

संभल ,

जमीयत-उलेमा-ए-हिंद का चार सदस्य प्रतिनिधि मंडल आज यूपी के संभल पहुंचा. इस प्रतिनिधि मंडल ने संभल हिंसा के दौरान मारे गए मृतक युवकों के परिजनों से दोबारा मुलाकात की. साथ ही मृतकों के परिवारों को 1-1 लाख रुपये की मदद भी की. आपको बता दें कि जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के द्वारा पहले भी मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये के चेक दिए जा चुके हैं. 27 फरवरी को एक बार फिर से मृतकों के परिजनों को मदद राशि दी गई है. संभल दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने शाही जामा मस्जिद में नमाज भी पढ़ी.

गौरतलब हो कि जमीयत उलेमा के लोगों का संभल दौरा ऐसे समय हुआ है कि जब जामा मस्जिद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. दरअसल, हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत दे दी है. हालांकि, इसके साथ ही कुछ शर्तें भी रखी हैं.

कोर्ट के आदेश के मुताबिक, संभल की शाही मस्जिद में तीन सदस्यीय कमेटी की निगरानी में रंग-रोगन का काम होगा. कोर्ट ने आदेश दिया है कमेटी में एएसआई और वैज्ञानिक के अलावा प्रशासन के अधिकारी होंगे और यह कमेटी मस्जिद के कैंपस का दौरा कर जानकारी जुटाकर कोर्ट के सामने पेश करेगी.

कमेटी की जिम्मेदारी ये देखना होगा कि रंग-रोगन के दौरान मस्जिद के स्ट्रक्चर को किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचे. इस पूरे कवायद की वीडियोग्राफी होगी. मालूम हो कि हिंदू पक्ष ने जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई का विरोध किया था. उनका कहना था कि सफाई के नाम पर मस्जिद के अंदर हिंदू कलाकृतियों को तबाह करने का प्लान है. इसके लिए सड़कों पर विरोध प्रदर्शन भी हुआ था.

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...