7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्य21 घंटे बाद खुला दिल्ली-अंबाला हाईवे, किसान की मांगों पर नरम हुई...

21 घंटे बाद खुला दिल्ली-अंबाला हाईवे, किसान की मांगों पर नरम हुई सरकार

Published on

चंडीगढ़

धान खरीदी की मांग को लेकर जारी हरियाणा के किसानों का प्रदर्शन खत्म हो गया है। इसके साथ ही करीब 21 घंटों से बंद दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे पर यातायात फिर शुरू हो गया है। खबर है कि सरकार किसानों की मांगों पर नरम हो गई है। खास बात है कि इस ब्लॉक के चलते कुरुक्षेत्र के आसपास ट्रैफिक की भारी समस्या खड़ी हो गई थी। धान की आधिकारिक खरीदी 1 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

भारतीय किसान यूनियन-चढ़ूनी के गुरनाम सिंह चढ़ूनी का कहना है कि राज्य ने बताया है कि वह अनाज मंडियों में रखी धान को निकालना शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि जैसे की पहले घोषणा की गई है कागजों पर काम 1 अक्टूबर को किया जाएगा। BKU-C ही किसानों के इस प्रदर्शन की अगुवाई क रही थी। चढ़ूनी ने कहा कि अब वह इसे कहा स्टोर करेंगे, यह उनका सिरदर्द है।

नेशनल हाईवे 44 को ब्लॉक किए जाने के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई थी। याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए हाईवे खुला रखने के निर्देश दिए। उच्च न्यायालय ने हरियाणा के मुख्य सचिव को निर्देशों के पालन के संबंध में एक रिपोर्ट दाखिल करने के लिए भी कहा था।

कुरुक्षेत्र एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने बताया कि सभी डायवर्जन को हटा दिया गया है और अब ट्रैफिक शुरू हो गया है। हमने दोस्ताना तरीके से किसानों के साथ इस मामले को सुलझा दिया है। विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को डर था कि बारिश और नमी अनाज को खराब करे देगी और उनके पास स्टोर करने के लिए जगह नहीं है। ऐसे में सरकार को खरीद की तारीख आगे बढ़ानी चाहिए।

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...