14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यमहाधिवक्ता कार्यालय में अग्निकांड की CBI जांच कराने की मांग, 25 हजार...

महाधिवक्ता कार्यालय में अग्निकांड की CBI जांच कराने की मांग, 25 हजार फाइलें जलकर हुईं खाक

Published on

प्रयागराज

यूपी के महाधिवक्ता कार्यालय में रविवार को लगी भीषण आग में हुए नुकसान को लेकर एक लेटर पिटिशन इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को भेजी गई है। वकील गौरव द्विवेदी की ओर से भेजी गई इस याचिका में घटना की सीबीआई से जांच की मांग की गई है। इस याचिका में कहा गया है कि आग से पच्चीस हजार के करीब फाइलें जलकर खाक हो गई हैं। यह भी कहा गया है कि, बिल्डिंग में स्थापित अग्नि अवरोधक यंत्रों के ठप होने के कारण यह घटना घटित हुई है।

घटना स्थल पर उपस्थित सीआरपीएफ जवान ने अग्नि अवरोधक बल को यह जानकारी दी है। पत्र याचिका में घटना पर स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया गया है। साथ ही पत्र याचिका पर जनहित याचिका कायम कर सुनवाई की मांग की गई है।

रविवार सुबह यूपी के महाधिवक्ता कार्यालय में भीषण आग लग गई थी। इससे कंटेम्ट सेक्शन, बेल सेक्शन, क्रिमिनल अपील सेक्शन, क्रिमिनल रिवीजन और सिविल सेक्शन की फाइलें जल गईं। इनके नष्ट होने से मुकदमों की सुनवाई में भी दिक्कतें पेश आ सकती हैं। आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने के लिए आर्मी और वायुसेना की भी मदद लेनी पड़ी। साथ ही मेजा पावर प्लांट की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने भी आग बुझाने में मदद की।

डीएम ने बताया कि, सीएम के निर्देश पर आग लगने के कारणों की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। इस घटना में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। कांच तोड़ने और आग बुझाने में दो फायर कर्मी मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this