11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यगोलियों की आवाज़ से दहला देवरिया, प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर...

गोलियों की आवाज़ से दहला देवरिया, प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर हत्या

Published on

देवरिया,

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक युवा प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात से इलाके में अफरा तफरी मच गई. हमलावर इस हत्याकांड को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. मृतक युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था. पुलिस कातिलों की तलाश में जुट गई है.

देवरिया में बरहज के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) आदित्य कुमार ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जद्दू परसिया पेट्रोल पंप के पास 26 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर निहाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने पीछे से आकर निहाल सिंह को गोली मार दी, जब वह मोटरसाइकिल पर था.

डीएसपी आदित्य कुमार के मुताबिक, निहाल सिंह गोली लगते ही मौके पर गिर गया, जिसके बाद हमलावरों ने भागने से पहले दो और गोलियां चलाईं और फरार हो गए. राहगीरों ने निहाल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बरहज के डीएसपी ने आगे बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. इस हत्याकांड से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और वे घटनास्थल पर जमा होने लगे. हालांकि, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है.

पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि निहाल सिंह मदनपुर के समोगर गांव का निवासी था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था. उनके पिता विश्वजीत सिंह कुवैत में काम करते हैं और उन्होंने देवरिया के मुंसिफ कॉलोनी में एक मकान बनवाया था.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निहाल सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे और गुरुवार को अपने गांव से शहर की तरफ जा रहे थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पैसे को राजकोष में जमा करा दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस पैसे के स्रोत और गंतव्य के बारे में जांच चल रही है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...