7.5 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यसूरत में कारोबारियों से जुटाए 7.86 करोड़ रुपये के हीरे, बिचौलिया लेकर...

सूरत में कारोबारियों से जुटाए 7.86 करोड़ रुपये के हीरे, बिचौलिया लेकर भागा, गिरफ्तार

Published on

सूरत

गुजरात के सूरत शहर में अलग-अलग कारोबारियों से जमा करीब 7.86 करोड़ के हीरे लेकर एक बिचौलिया फरार हो गया। इस पर फरार हीरा बिचौलिये को पुलिस ने रविवार को बेशकीमती डायमंड के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वराछा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी बेहतर कीमत दिलाने के नाम पर शहर के 32 अलग-अलग कारोबारियों से हीरों को जमा करने के बाद फरार हो गया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी अपना फोन अपनी भाभी के पास डाटा मिटाने के बाद नष्ट कर देने की ताकीद के साथ छोड़ गया था। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा -406(आपराधिक विश्वासघात) और अन्य अलग-अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी के सुरेंद्रनगर निवासी रिश्तेदार के आवास पर नजर रख रही थी और उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया है।

2.9 लाख रुपये कीमत के चोरी गए हीरे और गहने बरामद
अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास से 2.9 लाख रुपये कीमत के चोरी गए हीरे और गहने मिले हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ने दावा किया कि वह अपने पिता के हीरे के कारोबार से परेशान हो गया था और इन रुपयों से अपना गैराज का कारोबार शुरू करना चाहता था।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...