13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्य'क्या वो बिहार किसी को डराने आए थे?' अमित शाह के दौरे...

‘क्या वो बिहार किसी को डराने आए थे?’ अमित शाह के दौरे पर तेजस्वी ने साधा निशाना

Published on

पटना,

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राजद और जदयू पर हमले किए जाने के बाद शुक्रवार शाम को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है. तेजस्वी ने गृह मंत्री शाह पर बड़ा हमला बोला और बीजेपी की रैली को कॉमेडी सर्कस बताया है. तेजस्वी ने कहा कि मैंने तो पहले ही कहा था कि बिहार को स्पेशल पैकेज नहीं मिलेगा. हमने ये भी कहा था कि आएंगे तो माहौल गड़बड़ करने आएंगे. क्या वे यहां किसी को डराने आए थे? वे देश के गृह मंत्री हैं, लेकिन क्या ऐसा लगता है? मेरे लिए वह ना तो एक राजनीतिक नेता और ना ही एक गृह मंत्री प्रतीत हुए. मैं ये नहीं कहना चाहता कि वे दिखते कैसे हैं.

बता दें कि बिहार के पूर्णिया में गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी रैली में सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी को धोखा देकर स्वार्थ के लिए लालू की गोद में नीतीश बैठ गए. मेरे दौरे से लालू यादव और नीतीश कुमार के पेट में दर्द हो रहा है. उन्होंने लालू को आगाह किया और कहा कि लालूजी आप ध्यान रखिएगा, नीतीश बाबू कल आपको छोड़कर कांग्रेस की गोदी में बैठ जाएंगे. शाह ने कहा कि नीतीश कुमार ने सबके साथ धोखा किया. प्रतिष्ठित समाजवादी को जॉर्ज फर्नांडिस के साथ धोखा दिया. वो कह रहे हैं कि मैं यहां झगड़ा कराने आया हूं. मैं यहां किसी से झगड़ा कराने नहीं आया हूं. लालू खुद काफी हैं झगड़ा लगाने में. मोदी जी के राज में किसी को डरने की जरूरत नहीं है.

बिहार के लोगों को बेवकूफ बनाना चाहते हैं: तेजस्वी
अमित शाह के बयान पर तेजस्वी यादव ने हमला बोला. उन्होंने कहा कि पहले अमित शाह आप जहां दिल्ली में बैठते हैं, वहां क्राइम सबसे ज्यादा है- बिहार में दिल्ली से क्राइम कम होता है. देश की राजधानी में जहां आप सोते हैं, वह सुरक्षित नहीं है और बिहार के लोगों को बेवकूफ बनाना चाहते हैं. आपने कहा कि बिहार को नंबर वन राज्य बनाएंगे. इतने दिन बीजेपी की भी सरकार रही, क्यों नहीं बनाया बिहार को नंबर वन राज्य बनाया.

शाह का भाषण सुनकर लग रहा था कॉमेडी शो चल रहा…
तेजस्वी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से ग्रामीण सड़कों के लिए भी पैसा नहीं दिया जा रहा है. जब अमित शाह बोल रहे थे तब मुझे हंसी आ रही थी. अमित शाह के भाषण को देखकर लग रहा था- कॉमेडी शो चल रहा हो. अमित शाह बिहार में क्या डराने आए थे? केंद्र के गृह मंत्री हैं लेकिन लग नहीं रहा था कि वह गृह मंत्री हैं. ना ही लग रहा था कि वे कोई नेता हैं. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं बता नहीं सकता कि वह क्या लग रहे थे.

विपक्षी एकता से बीजेपी मुक्त होगा देश: जदयू
वहीं, जदयू ने भी बयान दिया है. जदयू प्रमुख राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार सीबीआई या ईडी से नहीं डरते, लेकिन जिस तरह से आप (बीजेपी) सीबीआई का दुरुपयोग कर रहे हैं, वह पूरे देश के लिए चिंता का विषय है. आप स्थापित और भरोसेमंद संस्थानों की विश्वसनीयता को खत्म कर रहे हैं. राजनीतिक उद्देश्यों के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे हैं. ललन सिंह ने आगे कहा कि नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार नहीं हैं, वे सिर्फ विपक्षी दलों को एकजुट करने में सूत्रधार बनना चाहते हैं और विपक्ष की एकता से भारत भाजपा से मुक्त हो सकता है.

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...