9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यनाराजगी के बीच CM योगी से मिले दिनेश खटीक, बाहर निकलकर कही...

नाराजगी के बीच CM योगी से मिले दिनेश खटीक, बाहर निकलकर कही ये बात

Published on

लखनऊ,

यूपी सरकार के मंत्री दिनेश खटीक आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले. मीटिंग के बाद दिनेश खटीक ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अपनी परेशानी सीएम को बताई है और योगी ने कहा है कि लिखे गये लेटर के हिसाब से कानूनी कारवाई होगी.जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उनका आरोप था कि वह दलित हैं, इस वजह से अधिकारी उनकी बातें नहीं सुनते और ना ही मानते.

अब सीएम योगी से मुलाकात के बाद दिनेश खटीक ने मीडिया को बताया कि योगी ने कहा है कि यूपी में जीरो टॉलरेंस पर काम होगा. वह बोले कि जो मेरी समस्याएं थीं वो मैंने योगी को बताई, कानूनी कारवाई होगी ऐसा उन्होंने कहा.दिनेश खटीक ने यह भी कहा कि स्वतंत्र देव सिंह मेरे बड़े भाई हैं. बता दें कि चर्चा थी कि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से दिनेश खटीक की अनबन चल रही है. लेकिन अब खटीक ने इसपर विराम लगाने की कोशिश की है.

योगी से मिलने से पहले दिनेश खटीक ने बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी. जेपी नड्डा ने दिनेश खटीक की बातें सुनीं और उन्हें समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिया था. इसके साथ दिनेश खटीक को बीजेपी अध्यक्ष की ओर से नसीहत भी मिली थी कि वो सरकार और पार्टी के मसले को पार्टी फोरम में ही उठाएं.

इससे पहले खटीक ने अपना इस्तीफा सीधे गृह मंत्री अमित शाह को भेजा था. लिखा गया था कि दलित होने के कारण उनको उचित सम्मान नहीं मिल रहा. दिनेश खटीक ने आरोप लगाया था कि दलित होने की वजह से विभाग में उनकी सुनवाई नहीं होती और न ही किसी बैठक की सूचना उन्हें दी जाती है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यमंत्री के अधिकार के तौर पर सिर्फ गाड़ी दे दी गई है. मंत्री दिनेश खटीक ने ट्रांसफर के मामलों में बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं.

तबादले में गड़बड़ी को लेकर जब दिनेश खटीक ने अधिकारियों से जानकारी मांगी तो उन्हें अबतक जानकारी नहीं दी गई. प्रमुख सचिव सिंचाई पर आरोप लगाते हुए राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि फोन करने पर बिना पूरी बात सुने उन्होंने फोन काट दिया. मंत्री ने नमामि गंगे योजना में भी भ्रष्टाचार की बात कही थी.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...