10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यपहली पत्नी को तलाक दे जिसके साथ रचाई शादी, वह 4 बच्चों...

पहली पत्नी को तलाक दे जिसके साथ रचाई शादी, वह 4 बच्चों को लेकर इंस्टाग्राम दोस्त संग भागी

Published on

गोरखपुर ,

यूपी के गोरखपुर में एक महिला चार बच्चों को लेकर इंस्टाग्राम दोस्त के साथ भाग गई. महिला के पति को जब इस बात की खबर हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. पीड़ित पति ने थाने जाकर पत्नी व बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. साथ ही उन्हें ढूंढकर लाने वाले को इनाम देने की घोषणा भी की है. फरार हुई महिला उसकी दूसरी पत्नी है. पहली को वो छोड़ चुका है. फिलहाल, मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस खोजबीन में जुटी हुई है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिला इंस्टाग्राम पर रील बनाने की शौकीन थी. इसी दौरान उसकी इंस्टाग्राम पर एक शख्स से दोस्ती हो गई. आरोप है कि पति को छोड़ महिला उसी दोस्त के साथ भाग गई है और साथ में अपने चार बच्चों को भी लेकर गई है. मामला रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र का है.

महिला के पति ने बताया कि वह गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में काम करती थी. ड्यूटी से आने के बाद घर पर पहले रील बनाती थी, उसके बाद ही कोई काम करती थी. उसका अधिकांश समय सोशल मीडिया पर ही बीतता था. अब पति को आशंका है कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी ना हो जाए. इसलिए उसने थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और ढूंढने वाले को ₹2000 इनाम देने की घोषणा की है.

पीड़ित पति बाबुद्दीन अंसारी ने 10 नवंबर को रामगढ़ ताल थाने में प्रार्थना पत्र दिया था. इसमें उन्होंने कहा था कि निजी अस्पताल में काम करने वाली उसकी पत्नी इंस्टाग्राम दोस्त के साथ चली गई है. साथ में चार बच्चों को भी लेकर गई है. बाबुद्दीन ने बताया कि पत्नी के साथ-साथ उसके चार बच्चे- मुस्कान, रिजवान, नाजिया, और डेढ़ वर्ष के आरिफ का कोई पता नहीं चल रहा है.

बकौल बाबुद्दीन- वह मूल रूप से कुशीनगर का निवासी है. वर्तमान में गोरखपुर स्थित काशीराम कॉलोनी के किराए के मकान में रह रहा है. ऑटो चलाकर अपना और परिवार का जीवन यापन कर रहा था. लेकिन बीते दिनों पत्नी-बच्चे लापता हो गए.

पहली पत्नी से तलाक, दूसरी फरार
मामले में क्षेत्राधिकारी कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला और उसके बच्चों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा. बाबुद्दीन की पहली शादी 30 पूर्व हुई थी, जिससे उसके पांच बच्चे हुए. हालांकि, 12 साल पहले उसने पहली पत्नी को छोड़ दिया था. बाबुद्दीन ने इसके बाद भदोही की रहने वाली फूलजहां से दूसरी शादी रचाई, जिससे उसके चार बच्चे हुए. लेकिन अब फूलजहां बच्चों संग फरार हो गई है.

 

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...