7.6 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यमोहाली के MOMO फैक्ट्री के फ्रिज में मिला कुत्ते का कटा हुआ...

मोहाली के MOMO फैक्ट्री के फ्रिज में मिला कुत्ते का कटा हुआ सिर, बर्तन में भी दिखे मांस के टुकड़े, शरीर का हिस्सा गायब

Published on

मोहाली

मोहाली में नगर निगम की मेडिकल टीम ने गंदे और सड़े-गले मांस की बिक्री को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। चिकन की दुकानों पर छापा मारकर करीब 60 किलो बदबूदार फ्रोजन चिकन जब्त किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा, टीम ने दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया है। इस छापेमारी के दौरान मोमोज बनाने वाली एक फैक्ट्री में चौंकाने वाला खुलासा हुआ- फ्रिज में संदिग्ध रूप से कुत्ते का सिर बरामद किया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

खाने के नाम पर जहर? फैक्ट्री में मिला संदिग्ध मांस
मोहाली के सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. अमृत वारिंग ने बताया कि मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाने वाली इस फैक्ट्री की पूरी जांच की जा रही है। संदेह है कि यहां कुत्ते के मांस का इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके पर बरामद किए गए संदिग्ध मांस को पशु चिकित्सा विभाग को जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा, मोमोज, स्प्रिंग रोल और चटनी के नमूने भी लिए गए हैं, ताकि गुणवत्ता और सामग्री की पुष्टि हो सके।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
यह छापेमारी स्थानीय लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद हुई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी (DHO) ने रविवार और सोमवार को मोहाली के मटौर और आसपास के इलाकों में अभियान चलाया। जांच के दौरान फैक्ट्री में सड़ी-गली सब्जियां, अस्वास्थ्यकर फास्ट फूड और जमी हुई मांस की कटिंग मशीन भी मिली। इस फैक्ट्री को नेपाल से आए लोगों द्वारा चलाया जा रहा था।

फैक्ट्री कर्मचारियों ने दी सफाई
छापे के दौरान स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। वहीं, फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि जो मांस मिला है, वह मोमोज के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि वह खुद उसे खाते हैं। फिलहाल, मोहाली की सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...