11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्य'टेबल नहीं पटकें, फोटो नहीं खीचें', छपरा शराबकांड पर बिहार विधानसभा में...

‘टेबल नहीं पटकें, फोटो नहीं खीचें’, छपरा शराबकांड पर बिहार विधानसभा में फिर हंगामा

Published on

पटना

छपरा शराबकांड पर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। बिहार में शराबबंदी कानून और सारण जिले में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत को लेकर बिहार विधानसभा में तीसरे दिन भी हंगामा देखने को मिल रहा। मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के सदस्यों ने इस मुद्दे पर नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सदन में विपक्षी सदस्यों को लेकर की गई टिप्पणी पर माफी की मांग कर रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी विधायकों से प्रश्नकाल चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर बात की जाएगी लेकिन सदन चलने दिया जाए। हालांकि, विपक्षी विधायकों ने शोर-शराबा बंद नही किया।

नारेबाजी कर रहे विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने समझाया
विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि प्रश्नकाल चलने दीजिए आगे आपकी डिमांड पर भी बात होगी। हालांकि, बीजेपी विधायकों ने नारेबाजी बंद नहीं की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने नारेबाजी कर रहे विधायकों को बहुत समझाया। उन्होंने कहा कि टेबल नहीं पटकें, फोटो नहीं खीचें, ये सदन की गरिमा के खिलाफ है।

हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की जनता देख रही है, आप लोग सत्र नहीं चलने देना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले उन्होंने विपक्ष की ओर से लाए पोस्टर को भी विधायकों के लेने का निर्देश मार्शल को दिया। कुछ वक्त तक उन्होंने सदन की कार्यवाही चलाने की कोशिश की। हालांकि, हंगामा और नारेबाजी के चलते उन्होंने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this