19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्य'डरे नहीं आएं, व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं', महाकुंभ भगदड़ के बाद वसंत...

‘डरे नहीं आएं, व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं’, महाकुंभ भगदड़ के बाद वसंत पंचमी पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने की अपील

Published on

प्रयागराज:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में मुंबई, कर्नाटक, हरियाणा समेत देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने रविवार को आस्था के संगम में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने कुंभ में योगी सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की है। श्रद्धालुओं ने कहा कि यहां हुई भगदड़ के बाद उन्हें भी डराया जा रहा था कि कुंभ में न जाएं, लेकिन हम यहां पर आए हैं। यहां बिल्कुल भी डर नहीं लग रहा है। दरअसल, मौनी अमावस्या पर होने वाले अमृत स्नान से पहले महाकुंभ में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 30 श्रद्धालुओं की मौत और 90 से ज्यादा सामान्य और गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस घटना के बाद से कुंभ को लेकर लोगों के मन में डर का माहौल पैदा हो गया था, लेकिन यहां संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि महाकुंभ में बिल्कुल भी डर नहीं लग रहा है। यहां पर योगी सरकार की व्यवस्था बहुत अच्छी है। महिला सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। महाकुंभ में महाराष्ट्र से आई जाह्नवी दुबे ने कहा कि व्यवस्थाएं अच्छी हैं। शुरू में जब हमने आने की योजना बनाई तो लोगों ने हमें डराने की कोशिश की। कहा कि कुंभ में जाना सुरक्षित नहीं हो सकता, लेकिन यहां सब कुछ अच्छी तरह से प्रबंधित है। लोगों को निश्चित रूप से यहां आना चाहिए।

वैष्णवी दुबे ने कहा कि यहां सब कुछ ठीक है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। लोग कुछ भी कह रहे हैं। यहां पर आने के बाद हमें बहुत अच्छा लग रहा है। हरियाणा से आए सत्यवान ने बताया कि यहां बहुत उत्साह है। जनता के लगाव और भक्ति के कारण करीब 8-9 करोड़ लोग यहां आ रहे हैं। यहां पर कर्नाटक से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि हम तीन बसों में कुल 120 लोगों के साथ यहां आए हैं। चूंकि यह पवित्र महाकुंभ 144 वर्षों के बाद हो रहा है, इसलिए बीदर से कई लोग इसमें शामिल हुए हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this