8 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यतुम्हारी भीख नहीं अपने हक का घर चाहिए, नेताओं पर भड़कीं पात्रा...

तुम्हारी भीख नहीं अपने हक का घर चाहिए, नेताओं पर भड़कीं पात्रा चॉल की महिलाएं

Published on

गोरेगांव

हम आपसे भीख नहीं मांग रहे हैं। बस हमको हमारे हक का घर मिलना चाहिए। आज हम रोड पर बैठे हैं, दिल जलता है। हम सड़क पर आ चुके हैं सिर्फ इन घोटालेबाजों की वजह से। मैं आज हूं, कल नहीं रहूंगी लेकिन मेरे बच्चों को उनका घर मिलना चाहिए। हर मंत्री आकर यही बोलता है कि आज घर देंगे, कल देंगे लेकिन कुछ भी नहीं मिलता। न जाने कितने लोग इसी उम्मीद में मर गए। यह शब्द मेरे नहीं बल्कि गोरेगांव स्थित पात्रा चॉल की एक पीड़िता के हैं। जो 60 साल की उम्र पार कर चुकी हैं। वो कहती हैं कि मंत्री और नेता तो अक्सर आते हैं, वादे भी करते हैं लेकिन पूरा कोई नहीं करता।

हालात यह है कि बिल्डर ने कई सालों से किराया देना भी बंद कर दिया है। परिवार में 8 लोग खाने वाले हैं कमाने वाला सिर्फ एक। आखिर हम कैसे जियें। हमारा घर छीन लिया। जबरदस्ती घर खाली करवाया और बाद में बुलडोजर चलवा दिया। मैं घर नहीं छोड़ना चाहती थी लेकिन बच्चों के कहने पर घर छोड़ा था। आज हमारे पास रहने के लिए खुद की छत नहीं है।

कैसे जी रहे हैं हम ही जानते हैं उनको क्या…
पात्रा चॉल की ही एक दूसरी पीड़िता ने भी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से बातचीत में कहा कि हम लोग कैसे दिन गुजार रहे हैं। यह सिर्फ हमको पता है, उनको क्या फर्क पड़ता है? तेरह साल हो गया मेरे परिवार को किराया नहीं मिला। जब घर खाली करवाया था तब बोला था कि एक साल के बाद घर मिलेगा लेकिन घर तो छोड़ो किराया भी बंद कर दिया गया है। कई लोग घर न होने की वजह से गांव चले गए। कई लोग घर की उम्मीद में ही गुजर गए हैं। जब तक हमको घर की चाभी नहीं मिलती तब तक हमे याब किसी की बात पर भरोसा नहीं है।

क्या है पात्रा चॉल घोटाला?
आपको बता दें कि शिवसेना सांसद संजय राउत इसी घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार किए गए हैं। इस घोटाले की शुरुआत साल 2007 से हुई थी। तब यह आरोप लगा था कि म्हाडा के साथ गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन और एचडीआईएल (हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड) की मिलीभगत से इस घोटाले को अंजाम दिया गया। शुरुआत में म्हाडा ने पात्रा चॉल के रीडेवलपमेंट का कार्य गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन को दिया था।

इस मामले में 1034 करोड रुपए के घोटाले का आरोप है। यह कंपनी प्रवीन राउत की है। जो शिवसेना सांसद संजय राउत के करीबी मित्र हैं। इस कंपनी पर चॉल के लोगों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। यहां पत्र में 3000 से ज्यादा फ्लैट बनाए जाने थे। जिसमें से 672 साल के चॉल निवासियों को मिलने थे। लेकिन जमीन प्राइवेट बिल्डरों को बेच दी गई।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...