8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यप्लेटफॉर्म पर दौड़ाई कार, फिर ट्रैक पर पहुंच गए, कर्नाटक के इस...

प्लेटफॉर्म पर दौड़ाई कार, फिर ट्रैक पर पहुंच गए, कर्नाटक के इस रेलवे स्टेशन पर गजब हो गया

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक के कोलार जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। एक घटना में एक कैब चालक ने अपनी कार टेकल रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म से होते हुए ट्रैक पर चढ़ा दी। गनीमत यह थी कि उस समय कोई ट्रेन नहीं आ रही थी। जीआरपी ने चालक को हिरासत में ले लिया है। उधर, दूसरी घटना में एक कार में आग लग गई। शुक्र है दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।

क्या है मामला?
शनिवार आधी रात को 32 वर्षीय राकेश गौड़ा ने अपनी कैब कोलार से लगभग 35 किमी दूर टेकल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से होते हुए ट्रैक पर चढ़ा दी। गनीमत रही कि उस समय कोई ट्रेन नहीं थी। इससे बड़ा हादसा टल गया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक सूत्र ने बताया कि क्रेन की मदद से कार को ट्रैक से हटाया गया। मैसूरु के पास बन्नूर का रहने वाला राकेश गौड़ा यह कैब चला रहा था। उसने प्लेटफ़ॉर्म पर कार क्यों चढ़ाई? यह स्पष्ट नहीं है। अधिकारी यह पता लगाने के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं कि क्या वह घटना के समय शराब के नशे में था। इस संबंध में एक FIR दर्ज कर ली गई है।

कार में लगी आग
दूसरी घटना रविवार दोपहर को कोलार जिले के मुलबागल तालुक के सुनुपुकुंटे गांव के पास हुई। यहां एक कार में उस समय आग लग गई जब वह कटी हुई कुलथी की फसल पर से गुजर रही थी, जिसे सड़क पर फैलाया गया था ताकि गुजरने वाले वाहनों से उसे थ्रेश किया जा सके। कार के साइलेंसर के संपर्क में आने से सूखे पौधों में आग लग गई और जल्द ही पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। पुलिस ने बताया कि कार में सवार पांच लोग तुरंत नीचे उतर गए। कोलार और अन्य जगहों पर कटी हुई फसल को सड़क पर फैलाना आम बात है ताकि गुजरने वाले वाहनों से उसे थ्रेश किया जा सके। इस प्रथा के कारण यह दुर्घटना हुई।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this