8.3 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यहरियाणा में कांग्रेस को पटरी पर लाने की कोशिश, राहुल गांधी 4...

हरियाणा में कांग्रेस को पटरी पर लाने की कोशिश, राहुल गांधी 4 जून को आ रहे चंडीगढ़, विधायकों संग करेंगे चर्चा

Published on

चंडीगढ़

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी 4 जून को चंडीगढ़ आ रहे हैं। राहुल गांधी यहां हरियाणा कांग्रेस के नेताओं की बैठक लेंगे। पहले उनका कार्यक्रम एक जून को था। राहुल गांधी के कार्यालय की ओर से नई डेट दी गई है। हरियाणा में भी राहुल गांधी संगठन के मुद्दे पर ही बैठक लेने आ रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस संगठन का गठन पिछले लगभग 11 वर्षों से नहीं हो पाया है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शनिवार को चंडीगढ़ पुलिस की एक टीम ने सेक्टर-9 स्थित हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय का जायजा भी लिया।

सभी विधायकों को नहीं भेजा गया निमंत्रण
राहुल गांधी की इस बैठक में जिन नेताओं को आमंत्रित किया है, उन्हें पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी बीके हरिप्रसाद की ओर से सीधे ही फोन किए जा रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस के कुल 37 विधायक हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक के लिए अभी तक सभी विधायकों को निमंत्रण नहीं भेजा गया है। उधर, जिलाध्यक्षों के चयन के लिए कांग्रेस हाईकमान की ओर से 21 नेताओं को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर दिल्ली भेजा गया है। पर्यवेक्षकों ने अभी तक अपना काम शुरू नहीं किया है। वे संगठन गठन की चयन प्रक्रिया शुरू करें, इससे पहले राहुल गांधी उनकी बैठक लेंगे ताकि उन्हें संगठन गठन को लेकर गाइडलाइंस के बारे में बताया जा सके। जिलाध्यक्षों के चयन के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश संगठन का गठन किया जाएगा। आखिरी में ब्लॉक प्रधानों का चयन होगा।

राहुल गांधी की बैठक में ये नेता होंगे शामिल
राहुल गांधी की बैठक में सभी केंद्रीय पर्यवेक्षकों के अलावा हरियाणा कांग्रेस के अधिकांश वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा सांसद कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व स्पीकर डॉ. रघुबीर सिंह कादियान, रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हिसार सांसद जयप्रकाश ‘जेपी’, अंबाला सांसद वरुण चौधरी और सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी सहित कई अन्य दिग्गज बैठक में मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय में ही मीटिंग करना चाहते हैं। यहां मीटिंग होगी या नहीं, इसका फैसला सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जांच और मौके का मुआयना करने के बाद ही होगा। ऐसे में दूसरे विकल्प भी साथ-साथ तलाशे जा रहे हैं। कुछ नेताओं ने चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन में बैठक का सुझाव दिया है। इस पर भी विचार किया जा रहा है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...