7.7 C
London
Saturday, February 7, 2026
Homeराज्यबुलंदशहर में चेकिंग के दौरान पुलिस का बदमाशों के साथ एनकाउंटर, दो...

बुलंदशहर में चेकिंग के दौरान पुलिस का बदमाशों के साथ एनकाउंटर, दो शातिर बदमाशों के पैर में लगी गोली

Published on

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमले की खबर सामने आई है। बदमाशों ने पुलिस की घेराबंदी की भनक के बाद हमला बोल दिया। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुलंदशहर में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा अभियान का यह पार्ट माना जा रहा है।

क्या है मामला?
बुलंदशहर के अनूपशहर से बदमाशों के एनकाउंटर की खबर आई है। अनूपशहर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ अनूपशहर गंगा पुल के पास चेकिंग के दौरान हुई, जहां अचानक पुलिस की टीम और बदमाशों के बीच आमना-सामना हो गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लग गई। पुलिस की गोलियां दोनों बदमाशों के पैरों में लगीं, जिसके बाद उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान हनी वर्मा और अनुज वर्मा के रूप में हुई है।

दोनों है शातिर अपराधी
पूछताछ में सामने आया है कि दोनों बदमाश शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन पर अनूपशहर क्षेत्र में हाल ही में हुई टप्पेबाजी की घटना में भी संलिप्त होने का आरोप है और पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी। घायल अवस्था में दोनों बदमाशों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इसे वे घटना में इस्तेमाल कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये बदमाश किन-किन वारदातों में शामिल रहे हैं।

सीओ ने दी मामले की जानकारी
पूरे मामले में जानकारी देते हुए सीओ अनूपशहर रामकरण ने बताया कि थाना अनूपशहर पुलिस और बदमाशों के बीच आज मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को पैर में गोली लगी। वहीं, पुलिस टीम भी फायरिंग में बाल-बाल बची है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

सीओ ने बताया कि घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। दोनों बदमाशों का लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास होने की बात पुलिस कह रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का डीडवाना-कुचामन दौरा —जैन धर्म जीवन जीने की पूर्ण कला: मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीडवाना-कुचामन जिले के दौरे के दौरान जैन धर्म को जीवन...

विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जवाब — “दो साल में किए पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल से अधिक कार्य”

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के जवाब में...

इस्लामाबाद में शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत

भोपाल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में...

More like this

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...

2.27 लाख लॉजिकल डिस्पेंसी वाले मतदाताओं की सुनवाई

भोपाल राजधानी भोपाल में मतदाता सूची में नाम, उम्र, पिता-पति के नाम से जुड़ी गड़बड़ियों...