10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeराज्यगुरुग्राम में इंजीनियरों ने की ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, दोनों आरोपी...

गुरुग्राम में इंजीनियरों ने की ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Published on

गुरुग्राम,

गुरुग्राम के डीएलएफ (DLF) फेज-3 इलाके में दो इंजीनियरों द्वारा 21 वर्षीय एक ऑटो रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जयदीप और मणि शंकर नामक दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात जयदीप और मणि शंकर डिनर करने के बाद जयदीप के अपार्टमेंट लौट रहे थे. जब वे अपने अपार्टमेंट पहुंचे, तो सोनू नाम का एक ऑटो चालक नशे की हालत में सड़क किनारे खड़ा था. जयदीप ने सोनू से ऑटो साइड में लगाने को कहा. इसके बाद सोनू ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे झगड़ा शुरू हो गया.

सिर पर गंभीर चोटें, अस्पताल में मौत
फिर दोनों अभियुक्तों ने गुस्से में आकर सोनू को बेहद बेरहमी से पीटा. मारपीट में सोनू के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया. रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

आरोपी कौन हैं?
पुलिस के मुताबिक, दोनों अभियुक्त लखनऊ की एक कंपनी में इंजीनियर थे. जयदीप ने 2022 में अपनी नौकरी छोड़ दी और गुरुग्राम में एक क्लाउड किचन शुरू किया. मणि शंकर 2024 में बेंगलुरु में अपनी नौकरी छोड़कर 20 दिन पहले ही गुरुग्राम आया था और नौकरी की तलाश कर रहा था.

पीड़ित सोनू कौन था?
सोनू बिहार के गया जिले के ढोली गांव का रहने वाला था और गुरुग्राम के नाथूपुर गांव में किराए पर रहता था. सोनू के चचेरे भाई की शिकायत पर DLF फेज-3 थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम द्वारा पोंगल 2026 का भव्य आयोजन

भोपाल, उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगम्स, चेन्नई से संबद्ध...

प्रयागराज महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प

प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस...

भोपाल में एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन, सरकार के खिलाफ उठा सामाजिक न्याय का मुद्दा

भोपाल।राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार को अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य...

मिलावटखोरों पर सख्ती दर्जनों सैंपल जब्त

भोपाल।राजधानी में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...