7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यइनकम टैक्स अफसर बनकर घर में घुसे, पोते पर पिस्टल तानकर डेढ़...

इनकम टैक्स अफसर बनकर घर में घुसे, पोते पर पिस्टल तानकर डेढ़ करोड़ की डकैती

Published on

जयपुर,

राजस्थान की राजधानी जयपुर से आटा-बेसन कारोबारी के घर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की डकैती का मामला सामने आया है. डकैत खुद को इनकम टैक्स का ऑफिसर बताकर घर में घुसे और हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया और पूरे घर को खंगाला. करीब 70 लाख रुपये की नकदी और डेढ़ किलो सोने के अलावा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. साथ ही डकैत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी अपने साथ ले गए. जिससे उनकी पहचान न हो सके.

यह घटना शहर के गलता गेट थाना इलाके में हुई. गलता गेट थाना इलाके के सूरजपोल अनाज मंडी के पीछे आटा कारोबारी सत्यनारायण तांबी का घर है, जहां बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. बुधवार शाम करीब साढ़े 7 बजे बदमाश इनकम टैक्स अधिकारी बनकर घर में घुसे थे. डकैतों ने सभी परिजनों को एक कमरे में बंदकर धमकाना शुरू कर दिया.

बदमाशों ने कारोबारी के 15 साल के पोते के सिर पर पिस्टल लागकर अलमारियों के बारे में पूछा और परिजनों ने डर कर सबकुछ बता दिया. भागने से पहले बदमाशों ने परिजनों के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप चिपका दी. बदमाशों के जाने के बाद महिलाओं ने जैसे-तैसे पड़ोसी को सूचना दी. पड़ोसी की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी. लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा.

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वारदतो को देखकर ऐसा लग रहा है कि बदमाशों को परिवार के सदस्यों के हर मूवमेंट की जानकारी थी. दुकान से कारोबारी का घर मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर है। बदमाश रैकी करते रहे। वे इतने बेखौफ थे कि उन्होंने नकाब नहीं पहन रखा था.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this