9.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यइटावा हत्याकांड: एक-एक कर पत्नी और 3 बच्चों का गला घोंटा... आरोपी...

इटावा हत्याकांड: एक-एक कर पत्नी और 3 बच्चों का गला घोंटा… आरोपी पति ने बताई पूरी कहानी

Published on

इटावा,

उत्तर प्रदेश के इटावा सर्राफा कारोबारी की पत्नी और तीन बच्चों की संदिग्ध मौत पर बड़ा अपडेट सामने आया है. आरोपी मुकेश ने बताया कि यह घटना करवा चौथ के पहले ही होने जा रही थी, क्योंकि घर में पिछले 8, 10 सालों से काफी टेंशन चल रही थी, उसे वो सहन नहीं कर पा रहा था. बता दें, थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लालपुरा इलाके के रहने वाले सर्राफा व्यापारी मुकेश वर्मा ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी थी.

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि मुकेश ने पहले अपनी पत्नी रेखा (45 वर्ष), बेटी भाव्या (20 वर्ष), बेटी काव्या (16 वर्ष), और बेटे (11 वर्ष) को नींद की गोलियां दीं, जिससे वे बेहोश हो गए. फिर एक-एक कर उसने सबका गला दबा दिया.

मुकेश वर्मा ने की परिवार की हत्या
घटना के बाद मुकेश खुद आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर पहुंचा, लेकिन जीआरपी ने उसे बचा लिया. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया. इस मामले पर एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि मुकेश की गिरफ्तारी के बाद उसकी मानसिक स्थिति की जांच भी की गई. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर निशान पाए गए, जिससे हत्या की पुष्टि होती है.

वहीं आरोपी मुकेश ने बताया कि परिवार से काफी समय से विवाद चल रहा था, उस वजह से दिल्ली में भी कुछ टेंशन हुई. जिसे झेल पाना मुश्किल हो रहा था. मैडम ने टेंशन के बारे में पूछा तो हमने कहा कि मेरा मन है कि हम खत्म हो जाएं. तब उन्होंने कहा कि जब तुम खत्म हो तो हमको भी साथ लेकर चलो, तुम्हारे पीछे परिवार को कोई देखने वाला नहीं है. ना ही बच्चे ऐसे हैं कि नौकरी करके घर चला पाएंगे.

नींद की गोली देने के बाद पत्नी का गला दबाया
खर्चे सभी के हैवी हैं जब जाना तो साथ लेकर जाना. तब उन्होंने कहा खत्म होने का ऐसा काम साथ में ही करना, फिर मैडम ने कहा कि करवा चौथ हो जाने दो उसके बाद ही करना अभी दिमाग मत लगाओ. फिर हम कानपुर चले गए लौट कर आए उसके बाद व्यवस्था बनाई. मैडम ने कहा कि ऐसा कर दो जिससे तड़पन ज्यादा ना हो, फिर हमने नींद की गोली दे दी. क्योंकि 2003 में पहली पत्नी जब खत्म हुई थी तो उन्होंने भी नींद की ही गोली मांगी थी.

गला दबाकर की बच्चों की हत्या
सबसे पहले मैडम खत्म हुई उसके बाद बच्चे खत्म हुए, हम तो बच गए हमारे ऊपर ट्रेन के सात डिब्बे निकल गए, नींद की गोली से सभी की मौत नहीं हुई रस्सी से मौत हुई है. पहले मैडम का फंदा नहीं लगा तो पहले घबराहट वाली गोली दे दी, उसके बाद खत्म हुई हैं. गले में रस्सी से हमने फंदा लगाया, हमने रस्सी से पहले पत्नी का गला घोंटा, उसके बाद बच्चों का गला घोंटा, जब बच्चों ने कहा कि क्या कर रहे हैं, तब हमने हाथ फेरा कहा कि हम अकेले जा नहीं पाएंगे, साथ लेकर जा रहे हैं.

 

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...