13.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यभारत के इस गांव में रहने वाला हर आदमी है करोड़पति, इस...

भारत के इस गांव में रहने वाला हर आदमी है करोड़पति, इस तरह से लोग हर महीने कमा रहे लाखों!

Published on

नई दिल्ली

अगर कोई आपसे पूछे की देश में सबसे ज्यादा करोड़पति किस शहर में होंगे, तो आपके दिमाग में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे महानगरों का नाम आएगा। लेकिन क्या आपको पता है देश में एक ऐसा गांव भी है, जिसमें रहने वाले करीब सभी लोग करोड़पति हैं। आपको सुनकर शायद यकीन न हो, लेकिन ये सच है। आज हम आपको इसी गांव के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इस गांव के लोग पहले से ही अमीर हों। यहां के लोगों ने अपनी मेहनत के दम पर ये दौलत हासिल की है। चलिए आपको बताते हैं इस गांव के बारे में।

जानिए कहां पर है ये गांव
यह गांव, महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में पड़ता है। इसका नाम है हिवरे बाजार। इस गांव की किस्मत यहां के लोगों ने खुद लिखी है। साल 1990 में यहां 90 फीसदी गरीब परिवार रहते थे। यहां पर पीने के लिए भी पानी नहीं था। लेकिन, गांव की किस्मत बदल गई है। इस कामयाबी की कहानी दिलचस्प है। इस गांव में महज 305 परिवार रहते हैं। इनमें से 80 फीसदी से ज्यादा करोड़पति हैं। इस गांव की एक दिलचस्प बात ये भी है कि यहां पर एक भी मच्छर नहीं है। इस गांव में न पानी की कमी है और न हरियाली की। गर्मियों में इस गांव का तापमान आसपास के गांवों के मुकाबले 3-4 डिग्री कम होता है।

लाखों रुपये कमाते हैं लोग
गांव में 50 से ज्यादा परिवारों की वार्षिक आय 10 लाख रुपए से ज्यादा है। गांव की प्रति व्यक्ति आय देश के शीर्ष 10 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों के औसत आय (890 रुपए प्रति माह) की दोगुनी है। यानी पिछले 15 वर्षों में औसत आय 20 गुनी हो गई है। साल 1995 में 180 में से 168 परिवार गरीबी रेखा के नीचे थे। वहीं साल 1998 के सर्वेक्षण में यह संख्या 53 हो गई। अभी यहां केवल तीन परिवार इस श्रेणी में हैं। गांव ने गरीबी रेखा के लिए अपने अलग मानदंड तय किए हैं, जो लोग इन मानदंडों में प्रति वर्ष 10 हजार रु. भी नहीं खर्च कर पाते वे इस श्रेणी में आते हैं। ये मापदंड आधिकारिक गरीबी रेखा से लगभग तीन गुना हैं।

गांव के सरपंच ने बदली तस्वीर
पहले इस गांव में भी गरीबी थी। लोग परेशान रहते थे। गांव में पर्याप्त पानी तक नहीं था। लेकिन इस गांव के सरपंच पोपट राव पवार  का नाम देश के उन लोगों में गिना जाता है जिन्होंने अपनी बदौलत पूरे गांव की तस्वीर बदल दी। आसपास के लोग अब उनसे सीख लेकर खेती-किसानी में नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। दशकों पहले हिवरे बाजार भी दूसरे गांवों की तरह खुशहाल था। 1970 के दशक में ये गांव अपने हिंद केसरी पहलवानों के लिए प्रसिद्ध था। मगर हालात बिगड़े और बिगड़ते चले गए। हिवरे बाजार 80-90 के दशक में भयंकर सूखे से जूझा। यहां पीने के लिए पानी नहीं बचा। कुछ लोग अपने परिवारों के साथ पलायन कर गए। गांव में महज 93 कुंए थे. जलस्तर भी 82-110 फीट पर पहुंच गया। लेकिन, फिर लोगों ने खुद को बचाने की कवायद शुरू की।

इस तरह गांव में हुआ विकास
साल 1990 में एक कमेटी ‘ज्वाइंट फॉरेस्ट मैनेजमेंट कमेटी’ बनाई गई। इसके तहत गांव में कुंए खोदने और पेड़ लगाने का काम श्रमदान के जरिए शुरू किया गया। इस काम में, महाराष्ट्र एम्प्लायमेंट गारंटी स्कीम के तहत फंड मिला, जिससे काफी मदद मिली। साल 1994-95 में आदर्श ग्राम योजना आई, जिसने इस काम को और रफ्तार दे दी। इसके बाद कमेटी ने कुछ सख्त कदम उठाए। कमेटी ने गांव में उन फसलों को बैन कर दिया, जिनमें ज्यादा पानी की जरूरत थी। अब गांव में जलस्तर 30-35 फीट पर आ गया है। वहीं गांव में अब 340 कुंए हैं।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...