12.8 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeराज्यफडणवीस-राज ठाकरे की नजदीकी, BJP से दूर न चले जाएं उत्तर भारतीय,...

फडणवीस-राज ठाकरे की नजदीकी, BJP से दूर न चले जाएं उत्तर भारतीय, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Published on

मुंबई

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे के बीच बढ़ती नजदीकियां उत्तरभारतीय सहित गुजराती, राजस्थानी मतदाताओं को रास नहीं आ रही है। इसका फायदा महाविकास आघाडी के कांग्रेस और उद्धव ठाकरे उठाने की फिराक में हैं। सोशल मीडिया पर फडणवीस और राज ठाकरे के साथ वाली तस्वीर खूब वायरल हो रही है। लोकसभा के चुनाव में राज ठाकरे की मनसे के साथ बीजेपी ने गठबंधन करने की पूरी कोशिश की। यहां तक कि राज ठाकरे दिल्ली का दौरा भी कर आए, जहां अमित शाह के साथ राज ठाकरे की मुलाकात भी हुई। लेकिन इस गठबंधन को उत्तर भारतीय, गुजराती, राजस्थानी सहित दूसरे राज्यों के लोगों को पसंद नहीं आया।

उत्तर भारतीय नहीं भूले हैं पिटाई
इसके बाद बीजेपी ने उस वक्त स्थिति को भांपते हुए अपने कदम पीछे खींच लिए थे। राज के साथ गठबंधन करने का मामला उस ठंडे बस्ते में डाल दिया। हालांकि, लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे ने मोदी को समर्थन दिया था। तब बीजेपी ने सफाई दी थी कि राज ठाकरे के साथ उनका कोई गठबंधन नहीं हुआ है। राज ठाकरे ने मोदी जी को समर्थन दिया है। राज ठाकरे के मनसे की भूमिका उत्तरभारतीय विरोधी माना जाता है। आए दिन खबरें आती रहती है कि मनसे के लोगों ने उत्तरभारतीय की पिटाई की। दुकान या दफ्तर पर मराठी बोर्ड लगाने को लेकर भी मनसे और गुजराती और राजस्थियों के बीच कई बार पंगा हुआ। अब चुनाव में यह सब चर्चा का केंद्र बना हुआ है। राज ठाकरे और फडणवीस का फोटो वायरल होने पर इन सभी की एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।

माहिम में राज ठाकरे का समर्थन
लोकसभा चुनाव नतीजे के बाद बीजेपी ने राज ठाकरे से दूरी बना ली। इस पर राज ने विधानसभा चुनाव में अकेले कूदने का ऐलान किया। लेकिन पर्दे के पीछे से बीजेपी और राज ठाकरे के बीच कुछ चल रहा है। बताया जाता है कि 10 सीटों पर मनसे ने बीजेपी से समर्थन मांगा है जिसमें माहिम विधानसभा सीट भी शामिल है। इस सीट पर राज ठाकरे के बेटे अमित चुनाव लड़ रहे हैं। इन 10 सीटों पर शिंदे सेना के उम्मीदवार है। शिंदे सेना के कुछ उम्मीदवारों ने यह बात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बताई है, पर शिंदे बीजेपी के प्रेशर पॉलिटिक्स के आगे झुकने को तैयार नहीं है। परंतु अब उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशिष शेलार जिस तरह से मनसे अध्यक्ष को जरूरत से ज्यादा महत्व दे रहे हैं उससे महायुति को नुकसान होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

सड़क हादसों में वरिष्ठ नागरिक समेत दो लोगों की मौत

भोपाल।बीते 24 घंटों में राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों ने दो...

जितेंद्र सिंह बने एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष

भेल भोपाल ।पटेल नगर मैं मध्यप्रदेश राज्य एचएमएस का कार्यकारिणी का अधिवेशन संपन्न हुआ।...

More like this

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...