बलौदाबाजार
अमर गुफा में तोड़फोड़ और जैतखाम को तोड़ने के विरोध में सतनामी समाज द्वारा जिले में धरना प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भारी बवाल और हिंसक प्रदर्शन की खबरें हैं। प्रदेश भर से हजारों की संख्या में सतनामी समाज के लोग पहुंचकर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं और अमर गुफा में तोड़फोड़ और जैतखाम को तोड़ने वाले आरोपियों को फांसी देने की मांग की जा रही है।
दशहरा मैदान में उग्र प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय की ओर रैली आगे बढ़ रहा है।उग्र प्रदर्शन को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था के साथ ही प्रदर्शन पर नजर बनाये हुई है। कलेक्ट्रेट जाने से पहले ही सतनामी समाज के लोगों को पुलिस ने रोक लिया है। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच इस दौरान जमकर झूमाझटकी भी हुई है। बैरिकेटिंग भी की गयी है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
