6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यबिहार के आरा सदर अस्पताल में मारपीट, X-rays विभाग और सीएस कार्यालय...

बिहार के आरा सदर अस्पताल में मारपीट, X-rays विभाग और सीएस कार्यालय के कर्मचारियों में लात-घूंसे चले

Published on

आरा,

बिहार के आरा सदर अस्पताल में शुक्रवार को अस्पताल परिसर में सीएस (सिविल सर्जन) कार्यालय के कर्मचारी और एक्स-रे (X-rays) विभाग के कर्मियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले. इससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं, घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

दरअसल, घटना की शुरुआत एक एक्स-रे कराने को लेकर हुए विवाद से हुई. एक्स-रे विभाग के कर्मचारी ऋतिक ने बताया कि एक दिन पहले सीएस कार्यालय के कर्मचारी सत्यप्रकाश किसी मरीज का एक्स-रे जल्द करने की बात कह रहे थे. चूंकि पहले से कई मरीज लाइन में थे, इसलिए उन्हें थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा गया. इस पर सत्यप्रकाश नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे.

इसके बाद शुक्रवार को सत्यप्रकाश 20-25 लोगों के साथ एक्स-रे रूम में घुस आए और वहां के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे. घटना के दौरान एक्स-रे मशीन में भी तोड़फोड़ की गई. इससे अस्पताल में मौजूद मरीज और उनके परिजन दहशत में आ गए. पूरा अस्पताल परिसर कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.

पुलिस पहुंचने तक मामला हुआ शांत
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक माहौल काफी हद तक शांत हो चुका था. हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पीड़ित कर्मचारियों द्वारा कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित आवेदन देने की बात कही जा रही है.

पीड़ित एक्स-रे स्टाफ की प्रतिक्रिया
घटना के बाद एक्स-रे विभाग के कर्मचारी ऋतिक ने कहा, सीएस ऑफिस के स्टाफ ने पहले गाली-गलौज की और फिर बाहर से कई लोगों को बुलाकर हम पर हमला कर दिया. हमें बुरी तरह पीटा गया और एक्स-रे मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. हमने इस घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई के लिए आवेदन देने का फैसला किया है.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this