7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यपहले पीछा किया, फिर बीच सड़क पर हथियारों से वार... शख्स को...

पहले पीछा किया, फिर बीच सड़क पर हथियारों से वार… शख्स को मरा समझ छोड़ गए बदमाश

Published on

चेन्नई,

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बीजेपी की महिला नेता के पति पर जानलेवा हमला किया गया. हमलावरों ने पहले सड़क पर पीड़ित का पीछा किया और फिर दौड़ा-दौड़ा कर धारदार हथियार से हमला किया. बाद में उसे खून से लथपथ मृत अवस्था में छोड़कर ऑटो से भाग गए. इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

बीजेपी महिला विंग की पदाधिकारी नादिया के पति श्रीनिवासन का अन्ना नगर में सड़क पर पहले पीछा किया गया और फिर खून से लथपथ छोड़कर ऑटोरिक्शा से भाग गए, लेकिन इस गैंग ने बीच सड़क इस वारदात को अंजाम दिया था तो कई लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया था और ये घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जोकि अब वायरल हो रहे हैं.

अपराधियों ने पुलिस स्टेशन में किया सरेंडर
इन वीडियो से अपराधियों की पहचान प्रशांत, प्रकाश, श्रीनिवासन, सरवनन, राजेश और राजेश के रूप में हुई. इन बदमाशों ने नोलंबूर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. इस बीच सोवकारपेट के दो अन्य लोगों ने भी हत्या के प्रयास का दोष अपने ऊपर लेने की कोशिश की, लेकिन जांच में सामने आया कि यह लोग पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे.

शुरुआती जांच से पता चला है कि व्यक्तिगत दुश्मनी की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया है. दरअसल श्रीनिवास कई साल पहले हत्या की एक वारदात में शामिल थे. नोलंबुर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का आरोप दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच शुरू की गई है. श्रीनिवासन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this