10.2 C
London
Friday, April 10, 2026
Homeराज्यमुंबई के कोस्टल रोड पर एक्सिडेंट से पहली मौत, डिवाइडर से टकराकर...

मुंबई के कोस्टल रोड पर एक्सिडेंट से पहली मौत, डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी कार, युवक पर रैश ड्राइविंग का केस

Published on

मुंबई

नवनिर्मित मुंबई के कोस्टल रोड पर शनिवार की रात एक स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कार में सवार लड़के-लड़की को ब्रीच कैंडी अस्पताल में ऐडमिट कराया गया था। इस हादसे में कार चला रहे संयम साकला (22) का उपचार चल रहा है, वहीं उसकी मित्र गार्गी चाटे की मौत हो गई है। संयम साकला दादर पूर्व में रहते हैं। उनकी दोस्त गार्गी नासिक की रहने वाली थी।

गार्गी जयहिंद कॉलेज में फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रही थी। शनिवार को संयम रात के वक्त जब गार्गी को वर्ली की तरफ से साउथ मुंबई छोड़ने जा रहा था, तभी कोस्टल रोड पर उसका नियंत्रण स्टटेरिंग से छूट गया और कार पलटकर डिवाइडर से जा टकराई।

तीन बार पलटी कार
पुलिस ने कहा कि हमें संदेह है कि संयम तेज गति से जा रहा था और हाजी अली के पीछे के मोड़ को नोटिस करने में विफल रहा। कार डिवाइडर से टकरा गई और फिर तीन बार पलट गई। ओवरस्पीड के चलते यह हादसा हुआ।

नासिक की रहने वाली थी गार्मी
ताड़देव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नायर अस्पताल, मुंबई सेंट्रल में गार्मी के शव का पोस्टमार्टम हुआ। उनके पिता, विट्ठल चाटे, ने उनका शव ले लिया है। पुलिस ने कहा कि गार्गी मूल रूप से नासिक के गंगापुर रोड की रहने वाली थीं। वह प्रभादेवी में रह रही थी।

पुलिस ने संजय सकला के खिलाफ दर्ज किया केस
पुलिस ने संयम सकला पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से हुई मौत से जुड़ा है। कुछ दिन पहले ट्रैफिक पुलिस ने घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि तटीय सड़क पर दो गाड़ियां तैनात रहेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां सुपरकार्स की रेसिंग की शिकायतें मिली थीं।

लग्जरी कारों से हो रही कोस्टल रोड पर रेस
कोस्टल रोड पर लम्बोर्गिनी और फेरारी जैसी गाड़ियों से रेसिंग किए जाने की कई शिकायतें पुलिस को मिली हैं। ये गाड़ियां मरीन ड्राइव और वर्ली के बीच 10 किमी के रास्ते पर दौड़ती थीं। यह अक्सर देर रात और वीकेंड पर होता था। लोगों इसकी शिकायत की थी और वीडियो भी पोस्ट किए थे। वीडियो में तेज रफ़्तार लग्जरी कारें दिख रही थीं।

80 किमी की रफ्तार की बजाए 120 से ऊपर दौड़ रहीं गाड़ियां
यह कोस्टल रोड पिछले साल ही यातायात के लिए खुली थी। नागरिकों ने यह भी बताया कि ये तेज रफ़्तार कारें, ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करती हैं। ये नियम साल 2000 में बने थे। ये कारें निर्धारित शांत क्षेत्रों में भी शोर करती हैं। इनमें ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास के इलाके भी शामिल हैं। तटीय सड़क पर सीधे रास्तों पर 80 किमी प्रति घंटे की गति सीमा है। सुरंगों में 60 किमी प्रति घंटे और मोड़ पर 40 किमी प्रति घंटे की गति सीमा है। जबकि कई लोग 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के ऊपर गाड़ियां चला रहे हैं।

Latest articles

राज्यमंत्री गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुरूवार को...

छत्तीसगढ़ में एआई आधारित शिक्षा की पहल, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा के माध्यम...

पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पुष्कर (अजमेर)। भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भाग...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित हिंडोली दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा

हिंडोली (बूंदी)। भजनलाल शर्मा के 11 अप्रैल को प्रस्तावित हिंडोली दौरे के मद्देनजर गुरुवार...

More like this

छत्तीसगढ़ में एआई आधारित शिक्षा की पहल, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा के माध्यम...

पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पुष्कर (अजमेर)। भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भाग...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित हिंडोली दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा

हिंडोली (बूंदी)। भजनलाल शर्मा के 11 अप्रैल को प्रस्तावित हिंडोली दौरे के मद्देनजर गुरुवार...