9.8 C
London
Sunday, December 21, 2025
Homeराज्यपहले एमपी-छत्तीसगढ़ और अब बिहार में भी चुनाव लड़ेगी AAP, केजरीवाल की...

पहले एमपी-छत्तीसगढ़ और अब बिहार में भी चुनाव लड़ेगी AAP, केजरीवाल की ‘महत्वाकांक्षा’ INDIA गठबंधन को ना ले डूबे!

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी ने पिछले कुछ सालों में कई राज्यों तक अपना विस्तार कर लिया है। दिल्ली के बाद उसने पंजाब में सरकार बनाई है, गुजरात में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी किस्मत आजमाने जा रही है। अब इसी कड़ी में खबर है कि आम आदमी पार्टी बिहार में भी चुनाव लड़ने जा रही है। ये ऐलान भी उस समय हुआ है जब मुंबई में विपक्षी एकता की तीसरी अहम बैठक होने जा रही है।

एक और राज्य और ‘इंडिया’ पर संकट
असल में दिल्ली में रविवार को आम आदमी पार्टी ने अपने बिहार के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। उस बैठक के बाद ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने बताया कि पार्टी बिहार में भी चुनाव लड़ेगी। उनके मुताबिक वर्तमान में बिहार में पार्टी के पास मजबूत संगठन नहीं है, लेकिन बड़ी तादात में नेता मौजूद हैं। उनके मुताबिक बिहार में किसी को भी राजनीति सिखाने की जरूरत नहीं है, 10 साल के बच्चे तक को सब समझ आता है। जोर देकर कहा गया है कि चुनाव लड़ने या ना लड़ने का सवाल ही नहीं उठता है, चुनाव में तो उतरना ही पड़ेगी।

अब आम आदमी पार्टी के इस एक ऐलान ने इंडिया गठबंधन में खलबली मचा दी है। आरजेडी नेता और सांसद मनोज झा ने दो टूक कहा है कि जिस समय विपक्षी एकता की नींव रखी गई थी, ये साफ किया गया था कि सभी पार्टियों को कुछ नियमों को पालन करना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आम आदमी पार्टी भी उन सिद्धांतों का पालन करेगी। वैसे आम आदमी पार्टी के लिए बिहार कोई पहला राज्य नहीं है जहां वो दूसरे दलों के विरोध के बीच उतरने की बात कर रही हो।

एमपी-छत्तीसगढ़ में भी बिगाड़ा खेल
कुछ दिन पहले ही आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। दोनों ही राज्यों में उनकी तरफ से कांग्रेस पर निशाना भी साधा गया। इसी कड़ी में दिल्ली में कांग्रेस ने भी तल्ख तेवर दिखाते हुए कह दिया कि सातों सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। यानी कि हर तरफ इंडिया गठबंधन के लिए चुनौती वाली स्थिति बन रही है।

Latest articles

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा झीलों की नगरी में मेट्रो चलने से बढी शान

भोपाल l मेट्रो संचालन के साथ राजधानी में विकास की नई कहानी शुरू हुई...

More like this

बोगस कंपनी बनाकर 10 करोड़ का लेनदेन फर्जी

बैतूल।बैतूल में साइबर अपराध के एक संगठित और हाईटेक नेटवर्क का खुलासा हुआ है।...

नकली नोट बनाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर ।इंदौर में ब्रांच ने नकली नोट गिरोह के फरार एक आरोपी को गिरफ्तार...

इंदौर के पास मुंबई–आगरा फोरलेन पर दो ट्रकों में भिड़ंत से लगी आग

इंदौर।इंदौर के पास मानपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह मुंबई–आगरा फोरलेन पर उस समय अफरा-तफरी...