9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यपहले पार्टी ऑफिस और अब NDA! पशुपति पारस के हाथ से फिसल...

पहले पार्टी ऑफिस और अब NDA! पशुपति पारस के हाथ से फिसल रही पॉलिटिक्स पर भतीजे ने छिड़का ‘नमक’

Published on

पटना

पशुपति पारस के हाथ से फिसल रही पॉलिटिक्स पर भतीजे ने ‘नमक’ छिड़का है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का दफ्तर खाली होने के बाद पशुपति कुमार पारस नाराज हैं और उनके एनडीए छोड़ने की अटकलें तेज हैं। चिराग पासवान ने पारस के एनडीए में होने पर ही सवाल उठा दिए हैं। चिराग पासवान ने कहा उनकी अपनी पार्टी है फैसला उनका लेना है। अलग तो वो होता है जो साथ में हो। वह एनडीए में थे कब? लोकसभा के चुनाव के वक्त भी वह नहीं थे। विधानसभा के चुनाव के वक्त भी उनको गिनती में कोई रख नहीं रहा है। अलग तो होता है तब जब वह किसी का हिस्सा हो।

चिराग ने चाचा पारस पर कसा तंज
पटना में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) का ऑफिस खाली करा लिया गया है। इसके बाद से पार्टी अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस नाराज बताए जा रहे हैं। पारस की नाराजगी की वजह से उनके एनडीए गठबंधन से अलग होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पशुपति पारस पर तंज कसा है। चिराग पासवान ने कहा है कि पशुपति पारस एनडीए में हैं ही कहां, जो उसे छोड़ने की बात कर रहे हैं।

‘वे एनडीए में थे कब?’
पटना में पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा, ‘अलग तो वो होता है जो साथ में हो। वे एनडीए में थे कब? वे लोकसभा के चुनाव के वक्त भी नहीं थे और विधानसभा चुनाव के वक्त भी उनको गिनती में नहीं रखा गया। ऐसे में अलग तो वह होता है जो किसी चीज का हिस्सा होता है। वे एनडीए में थे कहां जो अलग होने की बात कर रहे हैं।’

पारस की ऑफिस पर अब चिराग का कब्जा
दरअसल, लोजपा में टूट के बाद पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान ने अपनी-अपनी अलग पार्टी बना ली थी। बिहार सरकार ने पटना में जो सरकारी बंगला पशुपति पारस की पार्टी से खाली करवाया है, उसे चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को दे दिया है। इसके बाद पहली बार चिराग पासवान का पशुपति पारस को लेकर इतना तीखा बयान सामने आया है।

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...