12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्ययूपी के शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में गैस लीक से हड़कंप, मरीजों...

यूपी के शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में गैस लीक से हड़कंप, मरीजों में मची भगदड़

Published on

शाहजहांपुर

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार को अचानक ऑक्सीजन गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। गैस रिसाव के कारण मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी फैल गई। मरीजों को तत्काल वार्ड से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन थिएटर से गैस का तेज धुआं निकलने लगा, जिससे अस्पताल के कई मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हुई और आंखों में जलन की शिकायत आई। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल में मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि संभावित तौर पर फॉर्मलीन गैस का रिसाव हुआ है, जो जहरीली और खतरनाक होती है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और घटना की जांच जारी है।

यह घटना मेडिकल कॉलेज परिसर में मरीजों और स्टाफ के लिए एक गंभीर खतरा साबित हो सकती थी, लेकिन त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ी अनहोनी टल गई। अधिकारी पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटना से बचा जा सके।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...