17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यनूपुर शर्मा के लिए 'सर तन से जुदा' बयान देने वाला गौहर...

नूपुर शर्मा के लिए ‘सर तन से जुदा’ बयान देने वाला गौहर चिश्ती गिरफ्तार

Published on

अजमेर/जयपुर,

नूपुर शर्मा के लिए ‘सर तन से जुदा’ जैसा विवादित बयान देने वाला गौहर चिश्ती हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिए गया है. पिछले महीने 17 जून को गौहर चिश्ती ने अजमेर की दरगाह के बाहर से ‘सर तन से जुदा’ का नारा दिया था. उस समय उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन अब पुलिस ने हैदराबाद से उसे गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी मिली है कि अजमेर की पुलिस ही लंबे समय से गौहर चिश्ती की तलाश में जुटी हुई थी. जब इनपुट मिला कि वो हैदराबाद में छिपा हुआ है, पुलिस की एक टीम तुरंत उसे गिरफ्तार करने के लिए निकल पड़ी. अभी के लिए गौहर को डिटेन कर लिया गया है और उसे अजमेर लाया जा रहा है.

बताया गया है कि 17 जून को भड़काऊ नारे लगाने वाले गौहर चिश्ती की तलाश के लिए पुलिस ने सात टीमें बनाई थीं. मुक़दमा दर्ज होने के बाद से वो परिवार समेत फ़रार हो गया था. गौहर चिश्ती के कट्टर इस्लामी संस्थानों से भी संपर्क बताए जा रहे थे. ऐसे में अब क्योंकि उसकी गिरफ्तारी हो गई है, तो पुलिस हर पहलू से जांच करने वाली है.

यहां ये जानना जरूरी है कि गौहर चिश्ती, आदिल चिश्ती, सारवर चिश्ती, ये सभी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. सारवर चिस्थी तो रिश्ते में गौहर का अंकल भी लगता है. बड़ी बात ये भी है कि इन तीनों ने ही नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की है और विवादित बयान दिए हैं. आदिल चिश्ती का तो एक वीडियो वायरल हुआ था जहां वो हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बना रहा था.

इन सब के अलावा नूपुर शर्मा विवाद में सलमान किश्ती का नाम भी सामने आया था. उसने नूपुर को जान से मारने की धमकी दी थी. उसका एक वीडियो वायरल हुआ था जहां वो नुपुर शर्मा की गर्दन लाने वाले को अपना मकान देने की घोषणा कर रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सलमान चिश्ती को गिरफ्तार कर लिया था.

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...