9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यGo First Flight की कोयंबटूर में इमरजेंसी लैंडिंग, 92 यात्री थे सवार,...

Go First Flight की कोयंबटूर में इमरजेंसी लैंडिंग, 92 यात्री थे सवार, इंजन में आई खराबी

Published on

बेंगलुरु,

बेंगलुरु से मालदीव माले जा रहे गो फर्स्ट के एक विमान के इंजन में शुक्रवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई. इंजन के ओवरहीट का अलार्म बजने पर विमान की आनन-फानन में कोयंबटूर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

जानकारी के मुताबिक विमान में 92 यात्री सवार थे. पायलट को तमिलनाडु शहर के ऊपर उड़ान भरते समय स्मोक की चेतावनी का पता चला था. पीटीआई के मुताबिक दो इंजनों के कथित तौर पर गर्म होने के बाद अलार्म बंद हो गया. इसमें कहा गया है कि इंजीनियरों ने इंजन की जांच की और घोषणा की कि अलार्म में कुछ खराबी है और ऐलान किया कि विमान उड़ान भरने के लिए फिट है.

अब शाम 5 बजे के बाद रवाना होगी फ्लाइट
गो फर्स्ट के प्रवक्ता ने बताया कि आज दोपहर करीब 12 बजे विमान एयरबस 320 ने टेकऑफ किया. एक घंटे बाद इंजन के अत्यधिक गर्म होने की चेतावनी की घंटी बजने लगी. पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर पास के कोयंबटूर एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति मांगी. इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. विमान के उतरने से पहले ही दमकलकर्मी और बचावकर्मी रनवे के पास तैनात हो गए थे.

विमान में आग लगने के नहीं मिले निशान
प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित उतर गए हैं. पूरे विमान की तलाशी ली गई है. गनीमत है कि विमान में आग लगने का कोई निशान नहीं था. वहीं गो फर्स्ट इंजीनियरिंग टीम अभी विमान का निरीक्षण कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही उसे शाम 5 बजे माले के लिए रवाना किया जाएगा.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this