15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्य'जाओ दिल्ली, सरकार से बोलो पाकिस्तान से बातचीत करे' सदन में बीजेपी...

‘जाओ दिल्ली, सरकार से बोलो पाकिस्तान से बातचीत करे’ सदन में बीजेपी विधायक से बोले NC नेता

Published on

श्रीनगर,

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सीनियर नेता अली मोहम्मद सागर ने बुधवार को बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने विधानसभा में बोलते हुए पाकिस्तान से बातचीत की मांग की. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर देश में माहौल खराब करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस महात्मा गांधी की फिलोस्पी को फॉलो करती है, गोडसे की फिलोस्पी को नहीं.

बुधवार को विधानसभा में बोलते हुए एनसी नेता अली मोहम्मद सागर ने बीजेपी विधायकों से कहा, दिल्ली जाकर सरकार से पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने के लिए कहें, तभी हमारी समस्याओं का समाधान होगा.

‘NC फॉलो करती है गांधी की फिलोस्पी’
उन्होंने बीजेपी पर देश के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा, भाजपा की नीतियों के कारण देश में सांप्रदायिक दंगे हो रहे हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस गांधी की फिलोस्पी को, गोडसे के नहीं. नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता ने भाजपा विधायकों से कहा, ‘हमें गांधी के रास्ते पर चलना चाहिए, गोडसे के रास्ते पर नहीं.’

बीजेपी MLA ने किया पटलवार
समाचार एजेंसी के अनुसार, सागर के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि आतंकवाद और वार्ता साथ-साथ नहीं चल सकते. पाकिस्तान के साथ बातचीत पर जोर देना उनके DNA का हिस्सा बन गया है.

आपको बता दें कि आर्टिकल 370 के खात्मे के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार पिछले साल हुए जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) की अगुआई में बने गठबंधन को स्पष्ट बहुमत हासिल किया था. नेशनल कांफ्रेंस ने चुनाव में सबसे ज़्यादा 42 सीटों पर जीत हासिल की तो कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं, जबकि सीपीएम को 1 सीट मिली. इस चुनाव में मुख्य विपक्षी दल रही बीजेपी ने 29 सीटों पर जीत हासिल की है.

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...