9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यबॉयफ्रेंड की हत्या के मामले में फांसी की सजा को ग्रीष्मा ने...

बॉयफ्रेंड की हत्या के मामले में फांसी की सजा को ग्रीष्मा ने हाई कोर्ट में दी चुनौती, फैसले को बताया गलत

Published on

कोच्ची,

केरल में अपने प्रेमी को जहर देकर मारने के मामले कोर्ट द्वारा फांसी की सजा दिए जाने के बाद अब इस मामले में दोषी पाई गई ग्रीष्मा ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है. केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज तलब किए हैं जिसमें 24 साल की युवती को अपने प्रेमी की हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी. यह हत्या 2022 में हुई थी और पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई थी.

जस्टिस पी.बी. सुरेश कुमार और जॉबिन सेबेस्टियन की खंडपीठ ने राज्य सरकार से इस मामले में अपना पक्ष रखने को कहा है. दोषी युवती ग्रीष्मा और उसके मामा निर्मला कुमारण नायर ने अपनी सजा को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है. साथ ही, उन्होंने जब तक अपील पर अंतिम फैसला न आ जाए तब तक के लिए अपनी सजा निलंबित करने की भी मांग की है. हाईकोर्ट ने ग्रीष्मा के मामा की तीन साल की जेल की सजा निलंबित कर दी है. उन पर सबूत नष्ट करने का आरोप था और फिलहाल वो जमानत पर रिहा हैं.

सेशंस कोर्ट ने दी थी मौत की सजा
इससे पहले, 20 जनवरी को सेशंस कोर्ट ने ग्रीष्मा को मौत की सजा सुनाई थी. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि हत्या ‘अत्यंत क्रूर, जघन्य, और घृणित’ थी, जिसने समाज की सामूहिक चेतना को झकझोर दिया. सजा मिलने के बाद अब अपनी अपील में ग्रीष्मा ने दावा किया है कि सेशंस कोर्ट का फैसला तथ्यों, सबूतों और कानून के खिलाफ है. उनका कहना है कि अदालत ने सबूतों की विवेचना करने में गंभीर गलती की है.

इसके अलावा, याचिका में ग्रीष्मा ने यह भी तर्क दिया है कि जिस अदालत ने उसे दोषी ठहराया, वह इस मामले की सुनवाई करने के लिए सक्षम नहीं थी क्योंकि अपराध तमिलनाडु के पालुक्कल पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुआ था.

ग्रीष्मा ने यह भी दावा किया कि कोर्ट ने गलत तरीके से यह निष्कर्ष निकाला कि उसने राज को अपने जाल में फंसाया उसकी दलील के अनुसार, ‘यह साफ था कि मृतक (राज) अपने इच्छानुसार अभियुक्त (ग्रीष्मा) के घर आया था, न कि किसी प्रकार के प्रलोभन के कारण. इसलिए, कोर्ट द्वारा यह मानना ​​कि अभियुक्त ने मृतक को छलपूर्वक फंसाया, बिना किसी ठोस सबूत के किया गया फैसला है.’

ग्रीष्मा ने आरोप लगाया कि शुरू से ही इस मामले को सनसनीखेज बना दिया गया था और उनके खिलाफ एक अभियान चलाया गया. उसने कहा कि अदालत पर अभियुक्त को दोषी ठहराने और उसे मौत की सजा देने के लिए दबाव बनाया गया, जिससे इस मामले में निष्पक्ष सुनवाई नहीं हो पाई.

कब, कैसे और क्यों हुई थी राज की हत्या
अभियोजन पक्ष के अनुसार, 14 अक्टूबर 2022 को ग्रीष्मा ने राज को अपने घर कन्याकुमारी जिले के रामवर्मनचिराई बुलाया और उसे एक आयुर्वेदिक टॉनिक में ज़हर मिलाकर पिला दिया. इसके बाद 23 राज के को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 25 अक्टूबर 2022 को शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई.

अभियोजन पक्ष का कहना है कि ग्रीष्मा ने इस हत्या की साजिश इसलिए रची क्योंकि राज उसके साथ संबंध खत्म करने को तैयार नहीं था, जबकि उसकी शादी पहले से ही नागरकोइल के एक सेना अधिकारी से तय हो चुकी थी.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...