7.2 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यगुजरात: पाटन में भीषण सड़क हादसा, 2 बच्चों सहित 4 लोगों की...

गुजरात: पाटन में भीषण सड़क हादसा, 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत

Published on

पाटन,

गुजरात के पाटन में दिवाली के दिन एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. पाटन जिले के चाणस्मा तहसील के रामगढ़ के पास छोटा हाथी टेम्पो और ऑल्टो कार के बीच हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई है. हादसा दिवाली के दिन दोपहर के वक्त हुआ. एक परिवार दिवाली के मौके पर कड़ी से वडा गांव जा रहा था, चाणस्मा हारिज हाईवे कार का छोटा हाथी टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर होने से पूरे परिवार की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की.

पुलिस ने बताया कि परिवार कड़ी से बनासकांठा जा रहा था. ऑल्टो कार मे सवार पति-पत्नी, पुत्र-पुत्री की मौत हो गई. छोटा हाथी पर बैठा शख्स घायल हो गया. इस साथ ही रोड पर जा रहा एक और शख्स भी घायल बताया जा रहा है. घायल को पाटन के धारपुर मेडिकल अस्पताल ले जाया गया.हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में शम्भूजी जुमाजी ठाकोर (38), आशाबेन शंभुजी ठाकोर (37), प्रिया शंभूजी ठाकोर (11) और विहंत शंभुजी ठाकोर (8) का नाम शामिल है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...