6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यवाहन के लिए लिया था लोन... मुंबई में रिकवरी एजेंट के उत्पीड़न...

वाहन के लिए लिया था लोन… मुंबई में रिकवरी एजेंट के उत्पीड़न के बाद 27 साल के कारोबारी ने किया सुसाइड

Published on

मुंबई

लोन वसूली करने वाले एजेंट के उत्पीड़न से परेशान होकर कांदिवली के एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने आत्महत्या कर ली। मुंबई पुलिस के मुताबिक यूपी के प्रतापगढ़ का सूरज अमृतलाल जायसवाल ने कमर्शियल गाड़ी के लिए फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था। आर्थिक तंगी की वजह से वह समय से किस्त जमा नहीं कर सका। आरोप है कि कंपनी के एजेंट विजय ओहाल ने उसे परेशान करना शुरू किया। तंग आकर सूरज ने कांदिवली ईस्ट के गोकुल नगर में अपने घर पर आत्महत्या कर ली। कुरारा पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

लोन रिकवरी एजेंट के खिलाफ केस
पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के मूल निवासी सूरज अमृतलाल जायसवाल ने कांदिवली पूर्व के गोकुल नगर में अपने घर पर आत्महत्या कर ली। कुरारा पुलिस ने कमर्शियल वाहन के लोन की किस्तों को लेकर जायसवाल पर दबाव था। आरोप है कि संबंधित लोन रिकवरी एजेंट विजय ओहल ने परेशान किया था। पुलिस ने पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने यह मामला सूरज के बड़े भाई सुनील जायसवाल की शिकायत पद दर्ज किया है। सुनील ने पुलिस को बताया है कि सूरज ने उनके भाई ने तीन कमर्शियल वाहन ऋण पर लिए थे। आर्थिक संकट के कारण, जायसवाल मासिक किस्त का भुगतान करने में असमर्थ था और ओहाल ने कथित तौर पर पिछले साल नवंबर में उसे बार-बार फोन किया और उसे परेशान किया।

किस्त जमा नहीं कर पाया भाई
सुनील ने पुलिस को बताया है कि इस मामले में गारंटर होने के नाते ओहाल ने भी मुझे फोन किया और अपने भाई से बात करने के लिए कहा। सुनील ने कहा, चूंकि बाद में जयसवाल दूसरी किस्त का भुगतान करने में चूक गया, ओहाल ने उसे फिर से फोन करना शुरू कर दिया। ओहाल ने मुझे बताया कि मेरा भाई उसकी कॉल नहीं उठा रहा है। मैंने ओहाल को बताया कि मेरा भाई ऋण की किस्तें चुकाने में असमर्थ है; इसलिए, वित्त कंपनी वाहन को जब्त कर सकती है। 31 दिसंबर को ओहाल ने गाड़ी के दस्तावेज ले लिए।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...