19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यहरिद्वार: जिला जेल में फूटा कोरोना बम, 70 कैदी पॉजिटिव, 300 से...

हरिद्वार: जिला जेल में फूटा कोरोना बम, 70 कैदी पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की रिपोर्ट आनी बाकी

Published on

हरिद्वार ,

हरिद्वार जिला जेल में कोरोना बम फूटा है, जेल के 70 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. यह संख्या और बढ़ने की संभावना है. कुछ कैदियों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो सकता है. जेल में हेपेटाइटिस (Hepatitis) और अन्य जांच के लिए शिविर लगाया गया था, इसी दौरान कोरोना सैंपल भी लिये गए थे.

कोरोना सैंपलिंग इंचार्ज डॉक्टर राजेश गुप्ता ने बताया कि जिला कारागार में 70 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पिछले दिनों जिला कारागार में हेपेटाइटिस जांच शिविर लगाया गया था और उसी दौरान कैदियों के कोरोना सैंपल भी लिए गये थे. करीब 937 कैदियों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गये थे. जिसमें करीब पांच सौ कैदियों की रिपोर्ट आ गई है और इसमें 70 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव है. शेष करीब साढ़े 300 रिपोर्ट आनी बाकी है ऐसे में पॉजिटिव कैदियों की संख्या और बढ़ सकती है.

जानकारी के मुताबिक जिन कैदियों के सैंपल लिए गए हैं, उनमें किसी तरह का कोई लक्षण नहीं था. लेकिन आदेश के बाद सैंपलिंग बढ़ाई गई. जेल में बड़ी संख्या में कैदियों के पॉजिटिव आने से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और जेल में कोरोना को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this