8 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यवो पहलवान है वैसा ही बोला, होली तो साल में एक बार...

वो पहलवान है वैसा ही बोला, होली तो साल में एक बार आती है, नमाज तो घर में भी हो सकती है- संभल सीओ के बयान पर योगी

Published on

लखनऊ

संभल सीओ अनुज चौधरी के होली पर दिए गए बयान पर हंगामा मचा हुआ है। राम गोपाल यादव ने यहां तक कह दिया है कि सरकार बदलेगी, तो ऐसे लोग जेल में होंगे। यूपी सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने सीओ अनुज चौधरी का समर्थन करते हुए कहा कि संभल सीओ ने क्या गलत है? वहीं, एक निजी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने भी संभल सीओ अनुज चौधरी का समर्थन किया।

जब योगी आदित्यनाथ से संभल सीओ के बयान को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर मुझे लगता है कि एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। जुमे की नमाज हर शुक्रवार को होती है। होली वर्ष में एक बार होती है और प्यार से लोगों को यही समझाया गया। उन लोगों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने पहले ही बयान जारी कर दिया कि पहले होली होने दो। 14 मार्च को होली है। दोपहर 2 बजे तक होली खेलने दो, उसके बाद जुमे की नमाज पढ़ लेना।

योगी ने आगे कहा कि बहुत सारे मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी लोगों से अपील की कि हम लोग इसको मानेंगे, क्योंकि होली साल में एक बार पड़ती है और जुमे की नमाज हर सप्ताह पड़नी है। नमाज स्थगित भी हो सकती है, कोई बाध्यकारी तो है नहीं कि होना ही होना है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति पढ़ना ही चाहता है, तो अपने घर में पढ़ सकता है, जरूरी नहीं कि वह व्यक्ति मस्जिद में ही जाए। अगर जाना ही है, तो फिर रंग से परहेज न करें। अगर रंग से परहेज है तो अच्छा होगा घर में रहे। पुलिस अधिकारी ने भी यही बात समझायी है। हमारा जो वह पुलिस अधिकारी है, वह पहलवान रहा है। अर्जुन अवार्डी भी रह चुका है। पूर्व ओलंपियन भी है। पहलवान है, तो पहलवान की तरह ही बोलेगा। इसमें कुछ लोगों को थोड़ा बुरा लग सकता है, लेकिन सच है और उस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए।

सीओ अनुज चौधरी ने क्या कहा था
संभल के CO अनुज चौधरी ने होली और जुम्मे की नमाज़ को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी के साथ बैठक की थी। उन्होंने दोनों समुदायों से त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की थी। चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि होली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे और किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

होली और जुम्मे की नमाज़ एक ही दिन होने की वजह से CO ने दोनों समुदायों से संयम बरतने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि होली साल में एक बार आती है, जबकि जुम्मा साल में 52 बार आता। जिन लोगों को होली के रंगों से परहेज है, वे उस दिन घर से न निकलें। वे चाहें तो अपने घर या मोहल्ले की मस्जिद में नमाज़ अदा कर सकते हैं। इससे शांति व्यवस्था बनी रहेगी। CO ने यह भी कहा कि होली पर घर से निकलने वालों को बड़ा दिल रखना चाहिए। मुसलमान ईद का इंतज़ार करते हैं, उसी तरह हिन्दू होली का। होली रंग लगाकर, मिठाई खिलाकर, “बुरा न मानो होली है” कहकर मनाई जाती है।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...