7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यड्यूटी से लौटते समय आंधी से सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई...

ड्यूटी से लौटते समय आंधी से सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक, हेड कॉन्स्टेबल की मौत

Published on

बिजनौर

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसे में ड्यूटी से लौट रहे हेड कॉन्स्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पुष्पेन्द्र कुमार शेरगढ़-जटपुरा बैरियर से रात्रि ड्यूटी के बाद अपनी बाइक से थाने लौट रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी-तूफान के चलते जटपुरा-शेरगढ़ मार्ग पर सड़क पर गिरे पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतक हेड कॉस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार (35), पुत्र स्वर्गीय जयभगवान मूल रूप से ग्राम लुहारी पट्टी, थाना बड़ौत, जनपद बागपत के निवासी थे। उनकी भर्ती वर्ष 2011 में यूपी पुलिस के बैच के तहत हुई थी और वे वर्तमान में अफजलगढ़ थाने में तैनात थे। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ अफजलगढ़ राजेश सिंह सोलंकी और थानाध्यक्ष सुमित राठी मौके पर पहुंचे और सहकर्मी पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी ली।

पुलिस विभाग में पुष्पेन्द्र कुमार की मृत्यु से गहरा शोक है। वह न केवल अपने कर्तव्य के प्रति सजग थे, बल्कि आमजन के बीच भी लोकप्रिय थे। साथी उन्हें खुशमिजाज और संवेदनशील स्वभाव का बताते हैं, जो लोगों से परिवार जैसा रिश्ता रखते थे।

घटना के बाद गांव और थाने में मातम का माहौल है। साथी पुलिसकर्मी और ग्रामीणजन उनकी अंतिम यात्रा की तैयारी में जुटे हैं। पूरा मामला अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के शेरगढ़-जटपुरा मार्ग का है, जहां हादसे के समय तेज हवाओं और तूफान के चलते पेड़ गिरा हुआ था।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार रात तेज आंधी के चलते पेड़ और बिजली के पोल गिर गए हैं। कई जिलों में तेज बारिश भी हुई है। पूरे उत्तर प्रदेश में 15 की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...