16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यनमकीन के पैकेट में छिपाकर दुबई ले जा रहा था करोड़ों का...

नमकीन के पैकेट में छिपाकर दुबई ले जा रहा था करोड़ों का हीरा, एयरपोर्ट पर अरेस्ट

Published on

सूरत,

गुजरात में सूरत एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग ने सूरत से दुबई जाने वाले एक यात्री के सूटकेस में नमकीन के पैकेट में छिपाकर रखे डायमंड बरामद किए हैं.इन डायमंड की कीमत 6 करोड़ 45 लाख रुपए बताई गई है. कस्टम विभाग के अधिकारियों ने सूरत से दुबई की उड़ान भरने वाले यात्री से डायमंड को लेकर दस्तावेज मांगे थे, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका. इसके बाद डायमंड जब्त कर उसे अरेस्ट कर लिया गया.

जानकारी के अनुसार, सूरत एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग की इंटेलिजेंस यूनिट को मुखबिर से जानकारी मिली थी. इसमें कहा गया था गुरुवार शाम सूरत एयरपोर्ट से शारजहां के लिए उड़ान भरने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट में जावेद पठान नाम का शख्स करोड़ों रुपए के हीरे अवैध तरीके से ले जाने वाला है. इसके बाद कस्टम विभाग की इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारी एयरपोर्ट पर अलर्ट मोड में थे. जैसे ही जावेद पठान सूरत एयरपोर्ट पर पहुंचा तो अधिकारियों ने उसे रोककर चेकिंग शुरू की. जावेद के पास सूटकेस में ऊपरी हिस्से में कपड़े थे, जबकि नीचे नमकीन थी. उस नमकीन के पैकेट में हीरे के छोटे-छोटे पैकेट रखे थे.

नमकीन के पैकेट पर किसी को शक न हो, इसलिए उसने कंपनी की तरह पैकिंग की हुई थी. शुरुआती जांच में खुद कस्टम अधिकारी भी समझ नहीं पाए कि पैकेट में हीरे हो सकते हैं. नमकीन के पैकेट की तलाशी ली तो उसमें कार्बन कोटेड कागज के बने पैकेट में 2663 कैरेट डायमंड निकले. इन डायमंड की कीमत 6 करोड़ 45 लाख रुपए होने का अनुमान लगाया गया.

जावेद पठान ने कार्बन कोटेड कागज में हीरे रखे थे, जिससे स्कैनर मशीन भी स्कैन न कर सके. जावेद पठान सूरत के उधना इलाके का रहने वाला है. वह पहली बार सूरत से शारजाह जाने वाला था. उसका पासपोर्ट भी जनवरी में बना है. अधिकारियों को आशंका है कि जावेद पठान यह डायमंड विदेश में ले जाने के बाद किसी को देने वाला था. वहां से अन्य देशों में बिकने वाले थे. ऐसा करने से सूरत के कारोबारी को इनकम टैक्स से लेकर अन्य कोई टैक्सेशन संबंधित जिम्मेदारी नहीं आती है.

सूरत एयरपोर्ट से पकड़े गए जावेद खान के पास से डॉलर भी बरामद हुए. यह डॉलर उसने कहां से हासिल किए, इसकी जानकारी नहीं दी. कस्टम विभाग ने जावेद पठान को सूरत की कोर्ट में पेश किया. कस्टम मामलों के स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर धर्मेंद्र प्रजापति ने कोर्ट के समक्ष आरोपी की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि अगर आरोपी को जमानत दी जाती है तो पूरे मामले को नुकसान पहुंचने की आशंका है. इस दलील के चलते कोर्ट ने आरोपी को जेल कस्टडी में भेज दिया.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...