7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यकई दिनों से कमरे में नमाज पढ़ रहा था हिंदू लड़का, मां...

कई दिनों से कमरे में नमाज पढ़ रहा था हिंदू लड़का, मां ने डांटा तो घर से हुआ फरार

Published on

कानपुर

यूपी के कानपुर में लगातार धर्मांतरण के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। 11वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र के पैरेंट्स ने बेटे का ब्रेनवॉश कर धर्मांतण का आरोप लगाया है। छात्र बीते गुरुवार को घर में छिपकर नमाज पढ़ रहा था। मां ने बेटे को नमाज पढ़ते देखा तो उसे जमकर फटकार लगा दी। इसके बाद छात्र संदिग्ध परिस्थितयों में घर से लापता हो गया। परिजनों ने बच्चे का बैग खंगाला तो कॉपियों में उर्दू में दूसरे समुदाय की इबादत लिखी मिली। इसके साथ ही सभी किताबों में 786 लिखा हुआ था। छात्र के परिजनों ने साथ में पढ़ने वाले दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हनुमंत विहार थाना क्षेत्र स्थित संजय गांधी नगर में रहने वाले व्यापारी का बेटा गुरुवार शाम से लापता है। व्यापारी का बेटा मदर टेरेसा स्कूल में 11वीं का छात्र है। इस घटनाक्रम की जानकारी हिंदूवादी संगठनों को हुई तो संगठनों ने जमकर हंगामा किया। इसके साथ आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

मां देखा नमाज पढ़ते हुए
छात्र की मां ने बताया कि बीते कुछ महीनों से बेटे के व्यवहार में तब्दीलियां देखने को मिल रही थीं। उसकी भाषा और बोलचाल का तरीका भी बदल गया था। स्कूल से आने के बाद कमरे से बाहर नहीं निकलता था। बीते गुरुवार की शाम को अचानक से मैं उसके कमरे में चली गई। मैंने देखा कि बेटा नमाज पढ़ रहा है। यह देखकर मैं हैरान रह गई, बेटे को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद से वह घर छोड़कर चला गया।

ब्रेनवाश का लगाया आरोप
छात्र की मां ने उसके दोस्तों पर बेटे का ब्रेनवॉश करने का आरोप लगाया है। छात्र की मां का कहना है कि बेटा कई साल से उसी स्कूल में पढ़ रहा है, लेकिन बीते दो से ढाई महीनों में उसके उसके अंदर बदलाव आया है। दूसरे समुदाय के प्रति उसकी रुचि बढ़ी थी, जिसका असर साफ देखने को मिल रहा था। छात्र की मां का आरोप है कि बेटे की क्लास में पढ़ने वाले तीन छात्र दूसरे समुदाय हैं। उन्होने ही उसका ब्रेनवॉश किया है।

परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने क्लास में पढ़ने वाले दो छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पुलिस की पूछताछ में बताया कि छात्र अजमेर शरीफ जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने जयपुर जीआरपी की मदद से छात्र को जयपुर में पकड़ लिया गया। हनुमंत विहार थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा के मुताबिक छात्र के जयपुर से लौटने के बाद ही घटनाक्रम स्पष्ट हो पाएगा। छात्र अपने मित्रों के साथ पहले भी अजमेर शरीफ जा चुका है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...