7.1 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड में कल मनाई जाएगी होली, पुष्कर सिंह धामी ने अवकाश घोषित...

उत्तराखंड में कल मनाई जाएगी होली, पुष्कर सिंह धामी ने अवकाश घोषित किया

Published on

देहरादून

देशभर में शुक्रवार को जहां होली मनाई गई तो वहीं उत्तराखंड में 15 मार्च 2025 को पहाड़ी होली की छुट्टी रहेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह फैसला लिया है। यह छुट्टी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों, स्कूल-कॉलेज, सभी शिक्षण संस्थानों में लागू होगी, लेकिन बैंक, कोषागार और उप-कोषागार खुले रहेंगे। यह फैसला पहाड़ी संस्कृति और परंपराओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। इससे लोग होली अच्छे से मना पाएंगे।

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के लोगों के लिए बड़ा फैसला लिया है। 15 मार्च 2025, शनिवार को पहाड़ी होली के मौके पर छुट्टी रहेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह आदेश जारी हुआ है। सभी सरकारी और गैर-सरकारी दफ्तरों में यह छुट्टी लागू होगी। स्कूल-कॉलेज जैसे सभी शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे। इससे लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे।

हालांकि, बैंक, कोषागार और उप-कोषागारों में कामकाज जारी रहेगा। इन संस्थानों में छुट्टी नहीं रहेगी। सरकार ने लोगों की भावनाओं का ध्यान रखा है। पहाड़ी संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह पर्वतीय संस्कृति एवं परंपराओं के सम्मान में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रदेशवासियों को पारंपरिक पर्वतीय होली के उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने का अवसर प्राप्त मिलेगा। इससे लोग पारंपरिक तरीके से होली का त्योहार मना पाएंगे। उत्तराखंड सरकार का यह फैसला लोगों को खुश करेगा। इससे पहाड़ी होली की रौनक और बढ़ जाएगी।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...