10.8 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यपत्नी को Video Call करके फांसी पर लटका पति, लोकेशन ट्रेस कर...

पत्नी को Video Call करके फांसी पर लटका पति, लोकेशन ट्रेस कर पहुंची पुलिस

Published on

एटा,

यूपी के जनपद एटा में पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को वीडियो कॉल करके फांसी लगाकर जान दे दी. पत्नी वीडियो कॉल पर रो-रोकर अपने पति को सुसाइड नहीं करने के लिए रोकती रह गई. मगर, पति ने एक नहीं सुनी.

पति अपनी पत्नी के सामने ही फांसी के फंदे पर लटक गया. पति के सुसाइड करने के बाद बदहवास पत्नी मोबाइल लेकर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया. इसके बाद पति के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां पर युवक की लाश पेड़ से लटकती मिली.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है. बताया गया कि मृतक युवक अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था और उसकी तीन बहने हैं. युवक की मौत के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है.

पुलिस ने दी पूरी जानकारी
एएसपी एटा धनंजय कुशवाह के मुताबिक, सोमवार शाम कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि श्यामसुंदर ने आत्महत्या की है. उसकी पत्नी थाने आई थी. उसने बताया था कि पति श्यामसुंदर ने मुझे वीडियो कॉल की है और मेरे ही सामने सुसाइड कर लिया.साथ ही पत्नी ने कहा था कि उसका पति से झगड़ा हुआ था. इसके बाद पति घर से बाहर चला गया था. पत्नी ने मोबाइल भी पुलिस को दिखाया था. इसके बाद श्यामसुंदर के फोन की लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस की टीम जीटी रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सामने झाड़ियों तक पहुंची.

तलाश करने पर पाया कि श्यामसुंदर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ है. यहीं से उसने सुसाइड करने से पहले पत्नी को वीडियो कॉल किया था. एएसपी एटा धनंजय कुशवाह ने आगे कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया गया है.पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस की छानबीन में यह भी सामने आया है कि श्यामसुंदर शराब पीता था. सुसाइड करने के वक्त भी उसने शराब पी रखी थी. कुछ सालों पहले ही उसकी शादी हुई थी.

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...