10.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यहैदराबाद: ओवैसी के दखल के बाद पुलिस ने 80 प्रदर्शनकारियों को छोड़ा

हैदराबाद: ओवैसी के दखल के बाद पुलिस ने 80 प्रदर्शनकारियों को छोड़ा

Published on

हैदराबाद

हैदराबाद में बीजेपी विधायक राजा सिंह की पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। राजा सिंह को जमानत मिलने के बाद बुधवार को सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। जिसके चलते पुराने शहर में मंगलवार की रात तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। वहीं गुरुवार को भी तनाव देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। वहीं पुलिस हिरासत से पांच युवकों को छुड़वाने के मामले में विवाद शुरू हो गया है। रहा जा रहा है कि ओवैसी ने अपने प्रभाव का प्रयोग करके पांच युवकों को हिरासत से छुड़वाया जिन्होंने पत्थरहबाजी की थी और सिर तन से जुदा नारे लगाने वाली भीड़ में शामिल थे।

बधवार को कुछ स्थानों पर विरोध हिंसक हो गया, सड़कों पर टायर जलाए, तोड़फोड़ की गई। जिसके बाद पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारी काले झंडे लेकर और नारेबाजी करते हुए ऐतिहासिक चारमीनार, मदीना सर्कल, बरकास, चंद्रयानगुट्टा, चंचलगुडा, सिटी कॉलेज, अफजलगंज और अन्य इलाकों में जमा हो गए।

आरोपी ने ओवैसी को कहा, शुक्रिया
आरोप है कि बुधवार को पुलिस ने 100 से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया। देर रात ओवैसी ने उन्हें छुड़वा लिया। बाहर आए युवकों में से एक ने फोन पर ओवैसी से बात की। इस दौरान उसने ओवैसी को धन्यवाद दिया। वीडियो में दिख रहा है कि युवक से ओवैसी कह रहे हैं कि लतीफ, इरफान, एहतेशाम भी हैं? बुरा हुआ। मुजफ्फरनगर वाले पार्षद को भेजा था। युवक कहता है हैं वह आए थे। बहुत-बहुत शुक्रिया। ओवैसी कहते हैं घर जाओ सब परेशान होंगे। घर पर जाकर आराम करिए।

घर से उठाए गए थे 5 युवक
बुधवार को देर रात साउथ जोन में प्रदर्शन शुरू हुआ था। अल्लाह हू अकबर, सिर तन से जुदा…सिर तन से जुदा.. नारे लगाए गए। भीड़ से पत्थरबाजी हुई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान एक घर का दरवाजा तोड़कर पांच युवकों को हिरासत में लिया गया था।

ओवैसी के नेता जुटे रहे
ओवैसी ने ट्वीट किया कि एआईएमआईएम विधायक अहमद बिन अब्दुल्ला बलाला और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के पार्टी पार्षद स्थिति को ठीक करने के लिए पूरी रात काम कर रहे हैं। ओवैसी ने कहा, ‘डीसीपी साउथ को मेरे प्रतिनिधित्व पर, शाह अली बांदा और आशा टॉकीज के 90 विरोध करने वाले युवाओं को रिहा कर दिया गया है। एआईएमआईएम विधायक अहमद बिन अब्दुल्ला बलाला और हमारे नगरसेवक पूरी रात स्थिति को कम करने के लिए काम कर रहे हैं। मैं उनके संपर्क में रहा हूं।’

ओवैसी ने कहा कि एक मामले में पुलिस ने अनुपातहीन बल प्रयोग किया और एक घर में घुसकर पांच युवकों को हिरासत में लिया। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘यह स्वीकार्य नहीं है। उन्हें मेरे प्रतिनिधित्व पर रिहा कर दिया गया है। मैंने अपने नगरसेवकों से युवाओं को घर वापस छोड़ने के लिए कहा।’

‘हैदराबाद मेरा घर’
भाजपा के निलंबित विधायक टी राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को कहा कि हैदराबाद के कुछ हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भगवा पार्टी के नेता के कथित नफरत भरे भाषण का सीधा नतीजा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति राजा सिंह के अभद्र भाषा का प्रत्यक्ष परिणाम है। उन्हें जल्द से जल्द जेल भेजा जाना चाहिए। मैं शांति बनाए रखने की अपनी अपील भी दोहराता हूं। हैदराबाद हमारा घर है, इसे सांप्रदायिकता का शिकार नहीं होना चाहिए।

राजा सिंह को जमानत मिलने का विरोध
मंगलहाट पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के कुछ घंटे बाद राजा सिंह को मंगलवार शाम शहर की एक अदालत ने जमानत दे दी। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। राजा सिंह के खिलाफ पैगंबर के बारे में अपमानजनक टिप्पणियों और इससे जुड़े वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट करने के खिलाफ सोमवार रात बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ था। उन्हें मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया गया था।

10 दिनों में बीजेपी ने मांगा है जवाब
विधायक के खिलाफ हैदराबाद और अन्य जिलों के विभिन्न पुलिस थानों में भी मामले दर्ज किए गए हैं। राजा सिंह के समर्थक और प्रदर्शनकारी नामपल्ली क्रिमिनल कोर्ट में जमा हो गए थे, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। पुलिस ने दोनों गुटों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। बीजेपी ने मंगलवार को राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया और उनसे 10 दिनों में जवाब मांगा कि उन्हें पार्टी से क्यों न निकाला जाए।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...